Tuesday, March 26, 2024
Homemp board10th Hindi ardhvaarshik real paper 2023 MP Board | हिंदी अर्धवार्षिक पेपर...

10th Hindi ardhvaarshik real paper 2023 MP Board | हिंदी अर्धवार्षिक पेपर कक्षा 10

10th Hindi ardhvaarshik paper 2023:- हेलो छात्रों को क्या दसवीं हिंदी अर्धवार्षिक पेपर (10th Hindi ardhvaarshik paper 2023 MP Board) के लिए आज की पोस्ट अति महत्वपूर्ण होने वाली है अगर आप इस आर्टिकल को ध्यान से नहीं पढ़ोगे तो आप हिंदी पेपर के लिए बहुत कुछ मिस करने वाले हो इसलिए आप इस पोस्ट को ध्यान से पढ़िए क्योंकि एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं हिंदी का पेपर 4 जनवरी को आयोजित होने वाला है इसलिए आज की पोस्ट में हम आपको कक्षा दसवीं हिंदी अर्धवार्षिक पेपर के लिए 50 अंक से ज्यादा प्रश्न के क्वेश्चन आपको देने वाले हैं जिन्हें आप अच्छे से याद कर लीजिएगा।

Class 10th Hindi ardhvaarshik paper 2023 | कक्षा दसवीं हिंदी अर्धवार्षिक पेपर 2023

 

अर्द्ध वार्षिक परीक्षा -2022-23

कक्षा – 10वीं

विषय – हिंदी

समय- 03:00 घण्टा                                                                                   पूर्णांक- 75


निर्देश :―

सभी प्रश्न अनिवार्य हैं ।

निर्देश अनुसार प्रश्नों के उत्तर हल करें ।

प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है। जिनके लिए 1 × 30 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का हैशब्द सीमा 30 शब्द है ।

प्रश्न क्रमांक 16 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है ।

प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए –

10th Hindi ardhvaarshik paper 2023 objective solution 

Objective solution

प्रश्न 6 सूरदास की काव्यगत विशेषताएं लिखिए।

अथवा

जयशंकर प्रसाद की काव्यगत विशेषताएं लिखिए।

प्रश्न 7 गोपियों के अनुसार राजा का धर्म क्या होना चाहिए ?

अथवा

अवधी भाषा किन-किन क्षेत्रों में बोली जाती है?

प्रश्न 8 कवि जयशंकर प्रसाद आत्मकथा लिखने से क्यों बचना चाहते थे?

अथवा

कृष्ण के प्रति अपने अनन्य प्रेम को गोपियों ने किस प्रकार अभिव्यक्त किया है?

प्रश्न 9 निराला की दो रचनाएं एवं हिंदी साहित्य में उसका स्थान स्पष्ट कीजिए ।

अथवा

फागुन में ऐसा क्या होता है जो बाकी ऋतुओं से मिलना होता है?

प्रश्न 10 अन्योक्ति अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।

अथवा

रस किसे कहते हैं? आचार्य जगन्नाथ के अनुसार रस की परिभाषा लिखिए।

प्रश्न 11 ठुमक चलत रामचंद्र पंक्ति में कौन सा अलंकार है?

अथवा

काव्य किसे कहते हैं? काव्य की दो भेदो को समझाइए।

प्रश्न 12 रेखाचित्र और संस्मरण में दो अंतर लिखिए।

अथवा

नाटक और एकांकी में अंतर लिखिए।

प्रश्न 13 सर्वेश्वर दास की भाषा शैली एवं दो रचनाओं के नाम लिखिए।

अथवा

राम वृक्ष बेनीपुरी एवं यशपाल की दो दो रचनाओं के नाम लिखिए।

प्रश्न 14 नवाब साहब ने किया सुनकर ही खिड़की के बाहर फेंक दिया उन्होंने ऐसा क्यों किया?

अथवा

मन्नू भंडारी के पिता का अंदाज शक्की क्यों हो गया था?

प्रश्न 15 सुषिर बाघो से क्या अभिप्राय हैं?

अथवा

शहनाई की दुनिया में डुमराव को क्यों याद किया जाता है?

प्रश्न 16 निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार परिवर्तित कीजिए-

(अ) मैं कल भोपाल जाऊंगी। ( प्रश्नवाचक )

(ब) राम घर जाता है ( आज्ञा वाचक)

अथवा

निम्नलिखित भाग मुहावरों के अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए-

(अ) गागर में सागर भरना

(ब) तूती बोलना

प्रश्न 17 प्रकृति के अनंत और विराट स्वरूप को देखकर लेखिका को कैसी अनुभूति होती है? लिखिए।

अथवा

कटाओ पर किसी भी दुकान का ना होना उसके लिए वरदान है। इस कथन के पक्ष में अपनातर्क लिखिए।

प्रश्न 18 निम्नलिखित पद्यांश का संदर्भ प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए।

नाथ संभुधनु भंजनिहारा, होइहि केउ एक दास तुम्हारा ।।

आयिसु काह कहिअ किन मोही, सुनि रिसाई बोले मुनि कोही ।।

सेवकु सो जो करै सेवकाई, अरिकरनी करि करिअ लराई ।।

सुनहु राम जोहि सिवधनु तोरा, सहसबाहु सम से रिपु मोरा ।।

अथवा

मधुप गुन-गुना कर कह जाता कौन कहानी यह अपनी,

मुरझाकर गिररही पत्तियों देखो कितनी आज घनी।

इस गंभीर अनंत-नीलिमा में असंख्य जीवन इतिहास,

यह लो, करते ही रहते हैं अपना व्यंग्य-मलनि उपहास।।

प्रश्न 19 निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए।

यह पितृ गाथा मैं इसलिए नहीं गा रही कि मुझे उनका गौरव-गान करना है, बल्कि मैं तो यह देखना चाहती

हूँ कि उनके व्यक्तित्व की कौन सी खूबी और खामियाँ मेरे व्यक्तित्व के ताने-बाने में गुँथी हुई हैं या कि अनजाने-अनचाहे किए उनके व्यवहार ने मेरे भीतर किन ग्रन्थियो को जन्म दे दिया।

अथवा

केवल बाहरी भिन्नता के आधार पर अपनी परम्परा और पीढ़ियों को नकारने वालों को क्या सचमुच इस बात का बिल्कुल एहसास नहीं होता कि उनका आसन्न अतीत किस कदर उनके भीतर जड़ जमाए बैठा रहता है । समय का प्रवाह भले ही हमें दूसरी दिशाओं में बहाकर ले जाएस्थितियों का दबाव भले ही हमारा रूप बदल दे, हमें पूरी तरह उससे मुक्त तो नहीं ही कर सकता।

प्रश्न 20 विज्ञापन लेखन से क्या आशय है?

अथवा

सूरदास के पद में गोपियों और उद्धव के मध्य हुए संवाद को अपने शब्दों में लिखिए।

प्रश्न 21 अपठित गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

राष्ट्रीय भावना में शौर्यभाव का अपना विशिष्ट स्थान है। राष्ट्र गौरव का बखान और उसकी रक्षा का प्रबल भाव जिस कविता में व्यक्त होता है, उस वीर भाव को शौर्य के अन्तर्गत गिना जाता है। शौर्य का भाव आत्मगौरव से परिपूर्ण होता है। हिन्दी कविता के सुदीर्घ इतिहास में इस भाव की प्रतिष्ठा प्राय: सभी युगों में होती रही है। आदिकाल से आधुनिक युग तक किसी न किसी रूप में शौर्य और देशप्रेम का भाव जाग्रत रहा है।

प्रश्न-

(i) उपर्युक्त गदयांश का उचित शीर्षक लिखिए।

(ii) शौर्य भाव क्या है?

(iii) उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।

अथवा

वीरों का कैसा हो बसंत ?

आ रही हिमालय से पुकार

है उदधि गरजता बार-बार

प्राची, पश्चिम, भू, नभ उपार,

सब पूछ रहे हैं दिग-दिगंत,

वीरों का कैसा हो बसंत ?

प्रश्न –

(i) उपर्युक्त काव्यांश का शीर्षक लिखिए।

(ii) चीरों का बसंत कैसा होना चाहिए?

(iii) उपर्युक्त काव्यांश का भावार्थ लिखिए।

प्रश्न 22 विद्यालय के प्राचार्य को आवेदन पत्र लिखिए।आपको पिछले वर्ष की छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं हुई हैं इस बात की जानकारी देने हेतु अपने प्राचार्य को एक आवेदन पत्र लिखिए।

अथवा

अपने बैंक खाता नं. को अपने आधार नंबर से संलग्न (लिंक) करने हेतु बैंक प्रबंधक को एक पत्र लिखिए।

प्रश्न 23 निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए-

  1. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020
  2. आतंकवाद कारण और समाधान
  3.  महिला सशक्तिकरण
  4. स्वच्छ भारत अभियान
  5. विद्यार्थी जीवन में खेलों का महत्व

और आगे के प्रश्न देखें

कक्षा दसवीं हिंदी अर्धवार्षिक पेपर पेटर्न 2023

छात्रों माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा दसवीं हिंदी पेपर कैसा आएगा इसको लेकर एमपी बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर आदर्श प्रश्न पत्र के माध्यम से बताया है उसी प्रकार से पेपर आने वाला है अगर आपको जानकारी नहीं है 10th हिंदी अर्धवार्षिक पेपर पैटर्न के बारे में तो नीचे क्लिक करके आप देख सकते हैं।

कक्षा दसवीं हिंदी अर्धवार्षिक पेपर 2023 PDF

हेलो छात्रों अगर आप एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं हिंदी अर्धवार्षिक पेपर या वीडियो में बताया गया मॉडल क्वेश्चन पेपर पीडीएफ डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते।

10th Hindi paper PDF Download

Note:- छात्रों कक्षा दसवीं हिंदी अर्धवार्षिक पेपर को लेकर आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी और इसके आगे के प्रश्न भी आपको पढ़ने हैं सिर्फ यही प्रश्न आपको नहीं पढ़ना।

Keshav Khuariya
Keshav Khuariyahttp://examdeep.com
मेरा नाम Keshav है मैं पिछले 5 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं । मैं examdeep.com वेबसाइट पर Exam, Result, Imp Study material, Board exam preparation, Education से संबंधित Article लिखता हूं। लाखों छात्र हमारी वेबसाइट को पसंद करते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments