MP board 10th Social Science objective question 2023 :- छात्रों आज कि इस पोस्ट में कक्षा दसवीं सामाजिक विज्ञान वार्षिक पेपर के लिए ऑब्जेक्टिव प्रश्न (10th Social Science Paper 2022 Objective question) बताने वाले हैं जैसा कि आप सभी जानते हैं एमपी बोर्ड क्लास 10th के छात्रों का अगला पेपर सामाजिक विज्ञान का है और सभी छात्रों की तैयारी अच्छी चल रही होगी

लेकिन हम ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की तैयारी के लिए हम कुछ महत्वपूर्ण सही विकल्प, रिक्त स्थान, सही जोड़ी, एक वाक्य में उत्तर, सत्य सत्य सभी प्रकार के ऑब्जेक्टिव प्रश्न आपके लिए लेकर आए हैं तो आप इस पोस्ट को पूरा ध्यान से अवश्य पढ़ें जिससे आप अपने ऑब्जेक्टिव प्रश्न में अच्छे नंबर लेकर आ सकें।
MP board 10th Social Science varshik Paper 2023 Objective question- कक्षा दसवीं सामाजिक विज्ञान ऑब्जेक्टिव प्रश्न 2023
क्लास 10th
विषय सामाजिक विज्ञान
( 1.) संसाधन एवं विकास
• सही विकल्प चुनकर लिखिए
1. निम्नलिखित में से कौन-सा अजैव संसाधन है
(क) मनुष्य (ख) मत्स्य जीवन
(ग) चट्टानें (घ) प्राणी जगत
2 काली मिट्टी निम्नलिखित में से किस फसल के लिए सर्वाधिक उपयोगी है
(क) चावल (ख) चना
(ग) कपास (घ) गन्ना
3. भारत में कितने प्रतिशत भू भाग पर वनों का विस्तार होना चाहिए
(क) 33 प्रतिशत (ख) 44 प्रतिशत
(ग) 55 प्रतिशत (घ) 35 प्रतिशत
4. निम्नलिखित वैसे किस राज्य में सीढ़ीदार (सोपानी) खेती की जाती है
(क) पंजाब (ख) हरियाणा
(ग) उत्तर प्रदेश के मैदान (घ) उत्तराखंड
5. ज्वारीय ऊर्जा निम्नलिखित में से किस प्रकार का संसाधन नहीं है
(क) पुनः पूर्ति योग्य (ख) मानवकृत
(ग) अजैव (घ) अचक्रीय
6. निम्नलिखित में से किस प्राकृतिक संसाधन का भंडार सीमित है
(क) खनिज तेल (ख) पवन ऊर्जा
(ग) सौर ऊर्जा (घ) जलीय ऊर्जा
7. किस कमीशन ने सतत् पोषणीय विकास की अवधारणा प्रस्तुत की ?
(क) रटलेज कमीशन (ख) लैंडबर्ट कमीशन
(ग) ब्रुन्ड्लैंड कमीशन (घ) इनमें कोई नहीं
8. निम्नलिखित में से मरुस्थली मृदा किस राज्य में पाई जाती है ?
(क) उत्तर प्रदेश (ख) कर्नाटक
(ग) राजस्थान (घ) आंध्र प्रदेश
उत्तर- 1. (ग) चट्टानें, 2. (ग) कपास, 3. (क) 33 प्रतिशत, 4. (घ) उत्तराखंड, 5. (क) पुनः पूर्ति योग्य, 6. (क) खनिज तेल, 7. (ग) ब्रुन्दलैंड कमीशन, 8. (ग) राजस्थान।
. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. लौह अयस्क,,,,,,,,,,,,,,,,,,प्रकार का संसाधन है।
2. जो भूमि जोतने योग्य नहीं होती उस,,,,,,,,,,,,,,,,भूमि कहते हैं।
3. काली मृदा,,,,,,,,,,,,,,,,,को मृदा भी कहते हैं।
4. भारत के कुल संचित क्षेत्र के लगभग,,,,,,,,,,,,,,,प्रतिशत हिस्से पर ही खेती हो सकती है।
5. देश के कुल क्षेत्रफल का 43 प्रतिशत भू-क्षेत्र,,,,,,,,,,,,,क्षेत्र है।
उत्तर-1. अजैव, 2. बंजर, 3. रेगुर 4. 54 प्रतिशत, 5. मैदान।
सत्य असत्य लिखिए
1 पुरानी जलोढ़ मृदा को बांगर भूमि कहा जाता है।
2 लेटराइट शब्द ग्रीक भाषा के शब्द लेटर (Later) से लिया गया है।
3. सेल और धातुएं जैविक संसाधन है।
4. पंजाब और हरियाणा में 80 प्रतिशत भूमि पर खेती होती है।
5. जहाँ एक कृषि वर्ष या उससे कम समय से खेती ना की गई हो उसे शुद्ध बोया गया क्षेत्र कहते हैं।
उत्तर,- 1. सत्य, 2. सत्य, 3. असत्य, 4. सत्य, 5. असत्य ।
एक शब्द या वाक्य में उत्तर लिखिए
1. भारत का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल कितना है ?
2. उत्पत्ति के आधार पर संसाधन कितने प्रकार के होते हैं ?
3. प्रथम अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी सम्मेलन कहाँ हुआ था ?
4. देश के क्षेत्रफल का कितने प्रतिशत पठारी क्षेत्र है ?
5. मरुस्थलीय मृदा का रंग कैसा होता है ?
“कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान वार्षिक पेपर 2022 यह जरूर रट लेना”
उत्तर-1. 3287263 लाख वर्ग किलोमीटर 2. दो 3. रियो डी जेरेरो (ब्राजील), 4. 27 प्रतिशत, 5. लाल भूरा।
( 2.) वन एवं वन्य जीव संसाधन
. सही विकल्प चुनकर लिखिए
1. प्राकृतिक सीमा से अलग विशेष क्षेत्रों में पाई जाने वाली जातिया कहलाती है
(क) संकटग्रस्त (ख) सुलभ
(ग) सुभेदय (घ) स्थानिक
2 सरिस्का बाघ रिजर्व परियोजना स्थित है
(क) राजस्थान (ख) मध्य प्रदेश
(ग) केरल (घ) गुजरात
3. निम्नलिखित में से किस राज्य में संयुक्त वन प्रबंधन का पहला प्रस्ताव पास किया गया था
(क) ओडिसा (ख) कर्नाटक
(ग) बिहार (घ) गुजरात
4. पूर्वोत्तर और मध्य भारत में वनों की कटाई का प्रमुख कारण है
(क) ईंधन के लिए (ख) स्थानांतरित खेती के लिए
(ग) आवास के लिए (घ) उद्योगों के लिए
5 निम्नलिखित में से स्थाई वनों का सर्वाधिक क्षेत्र किस राज्य में स्थित है ?
(क) झारखंड (ख) ओडिसा
(ग) मध्य प्रदेश (घ) उत्तर प्रदेश
उत्तर- 1 (घ) स्थानिक, 2 (क) राजस्थान, 3. (क) ओडिसा, 4 (ख) स्थानांतरित खेती के लिए 5 (ग) मध्य प्रदेश
• रिक्त स्थानों की पूर्ति कर लिखिए
1. हिमालयन यव एक,,,,,,,,,,,,,,,,,,पौधा है।
2. भारत में सघन वन क्षेत्र,,,,,,,,,,,,,,,प्रतिशत है।
3. छोटा नागपुर क्षेत्र में मुंडा और संथाल जनजातियों,,,,,,,,,,और कदंब के पेड़ों की पूजा करते हैं।
4. बाँधवगढ राष्ट्रीय उद्यान,,,,,,,,,,,,,,,,राज्य में स्थित है।
5. पश्चिम बंगाल में,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,टाइगर रिजर्व डोलोमाइट के खनन के कारण गंभीर खतरे में है।
उत्तर- 1 औषधीय, 2 122 प्रतिशत, 3. महुआ, 4. मध्यप्रदेश, 5. बक्सा
सही जोड़ियाँ मिलाइये
• सत्य असत्य लिखिए
1 वनों पर दूसरे सभी जीव निर्भर करते हैं।
2. भारतीय वन्यजीव अधिनियम 1972 में लागू किया गया।
3. पेरियार बाघ रिजर्व परियोजना केरल राज्य में स्थित है।
4. सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड में स्थित है।
5. आरक्षित वनों को सर्वाधिक मूल्यवान माना जाता है।
उत्तर- 1 सत्य 2 सत्य 3. सत्य 4 असत्य 5 सत्य।
. एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए
1 भूमि पर रहने वाला सबसे तेज स्तनधारी प्राणी कौन सा है ?
2 भारत का कितने प्रतिशत राष्ट्रीय जल क्षेत्र प्रदूषित है।
3. श्लेष और बर्न किससे संबंधित है ?
4. विकासशील देशों में पर्यावरण विनाश का मुख्य दोषी किसे माना गया है ?
5 टिहरी में किसानों द्वारा किया गया आंदोलन का नाम लिखिए।
उत्तर- 1. तेंदूआ 2.70 प्रतिशत 3 स्थानातरित कृषि, 4 औद्योगिकीकरण 5 चिपको आंदोलन।
Note- छात्रों इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें जिससे वह भी पढ़ सकें।