Republic day 2022 | शिवराज सिंह चौहान का नया फैसला ,गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले होगा सम्मान समारोह का आयोजन
Republic day 2022: दोस्तों कोविड 19 के नए रूप एमेक्रोन के कहर के चलते देश के 72वे गणतंत्र को किस प्रकार मनाया जायगा।इस बार हर साल की तरह रंगारंग कार्यक्रम होंगे या नहीं इस प्रकार के कई प्रश्न हम सभी के मन चल रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले अलंकरण समारोह में सम्मान पुरुस्कार दिये जाने की घोषणा सामने आ रही है। सन 2020 और 2021 के गणतंत्र दिवस पर भी भीड़ जमा न करने के निर्देश दिए गए थे। इस बार भी सब लोगों को कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करने होंगे।चलिए जानते हैं कि कौन कौन से सम्मान पुरुष्कार प्रदान किये जायेंगे।
गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले सम्मान समारोह 2022 का आयोजन
मध्यप्रदेश में इस बार गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट से संस्कृति,पर्यटन और अध्यात्म मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर बीते दो वर्षों के कुछ महत्वपूर्ण सम्मान पुरस्कारों का वितरण करेंगी। इसमें राष्ट्रीय इक़बाल सम्मान( उर्दू साहित्य में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है), राष्ट्रीय शरद जोशी सम्मान ( हिन्दी गद्य साहित्य में रचनात्मक लेखन के लिए दिया जाता है), राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान( साहित्य और कला को प्रोत्साहन देने के क्षेत्र में ), कबीर सम्मान ( सर्जनात्मक कलाओं में उत्कृष्टता के लिए), राष्ट्रीय कवि प्रदीप सम्मान( मंच की उत्कृष्ट कविता प्रदर्शन के क्षेत्र में) का वितरण मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और संस्कृति,पर्यटन और अध्यात्म मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर के द्वारा किया जायेगा। साथ ही कवि सम्मेलन का आयोजन भी रखा गया है।
किसको मिलेगा कौन सा सम्मान –
इकबाल सम्मान – सुश्री जकिया मसहदी को 2019 का और प्रो. अली अहमद फातमी को 2020 का इकबाल सम्मान दिया जायेगा।
कबीर सम्मान-डॉ. विनय राजाराम को 2019 और मनोज श्रीवास्तव को 2020 का कबीर सम्मान दिया जाएगा।
मैथिलीशरण गुप्त सम्मान- शिवकुमार तिवारी को 2019 का और डॉ. सच्चिदानंद जोशी को 2020 का मैथिलीशरण गुप्त सम्मान दिया जायेगा।
राष्ट्रीय शरद जोशी सम्मान– कैलाश मन्डेलकर को 2019 का और डॉ. विजय मनोहर तिवारी को 2020 का राष्ट्रीय शरद जोशी सम्मान दिया जायेगा।
कवि प्रदीप सम्मान– सत्य नारायण सत्तन को 2021 कवि प्रदीप सम्मान दिया जायेगा।
Note : दोस्तों उम्मीद करते हैं आपको हमारी पोस्ट पसन्द आई होगी। अपडेट पाने के लिए हमारे साथ बने रहिये। धन्यवाद…