HomeClass 11Class 11th Chemistry trimasik paper 2026-27 | कक्षा 11वीं रसायन विज्ञान त्रैमासिक...

Class 11th Chemistry trimasik paper 2026-27 | कक्षा 11वीं रसायन विज्ञान त्रैमासिक परीक्षा 15 सितंबर

Class 11th Chemistry Trimasik Paper 2026-27 की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह आर्टिकल बहुत उपयोगी होने वाला है। कक्षा 11वीं रसायन विज्ञान त्रैमासिक परीक्षा 15 सितंबर 2026 को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में Chemistry Trimasik Paper 2026-27, Model Paper और Important Questions दिए गए हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए मॉडल पेपर का अभ्यास करने के साथ-साथ महत्वपूर्ण प्रश्नों और परीक्षा पैटर्न को भी अच्छी तरह समझना चाहिए। इस आर्टिकल में आपको परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी Class 11 Chemistry Model Paper 2026-27 और महत्वपूर्ण प्रश्नों की जानकारी मिलेगी।

Class 11th Chemistry Trimasik Paper 2026-27

त्रैमासिक परीक्षा – 2026-27
कक्षा – 11वीं
विषय – रसायन विज्ञान
समय – 3 घंटे पूर्णांक – 70


निर्देश :

  1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  2. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं।
  3. वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को छोड़कर सभी प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिया गया है।
  4. आंतरिक विकल्प समान इकाई/उपइकाई तथा समान कठिनाई स्तर का है।

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। (6×1=6)

(i) जल का मोलर द्रव्यमान होता है–
(अ) 14
(ब) 18
(स) 44
(द) 10

ans.(ब) 18

(ii) शुद्ध जल की मोलरता है–
(अ) 18
(ब) 50
(स) 55
(द) 100

Ans. (स) 55

(iii) सोडियम आयन (Na⁺) में इलेक्ट्रॉनों की संख्या है–
(अ) 11
(ब) 12
(स) 10
(द) 23

ans. (स) 10

(iv) Cl⁻ आयन में इलेक्ट्रॉनों की संख्या होगी–
(अ) 19
(ब) 18
(स) 17
(द) 20

Ans. (ब) 18

(v) एक तत्व का परमाणु क्रमांक 11 है, इसके ऑक्साइड की प्रकृति होगी–
(अ) अम्लीय
(ब) क्षारीय
(स) उभयधर्मी
(द) उदासी

ans. (ब) क्षारीय

(vi) प्रबलतम ऑक्सीकारक है–
(अ) F₂
(ब) Cl₂
(स) Br₂
(द) I₂

Ans. (अ) F₂


प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। (6×1=6)

(i) सामान्य ताप एवं दाब पर गैस के एक मोल अणुओं का आयतन 22.4 लीटर होता है।

(ii) ‘केमिस्ट्री’ शब्द की उत्पत्ति कीमिया (Alchemy) शब्द से हुई जिसका अर्थ रासायनिक क्रिया होता है।

(iii) जब प्रेक्षित मान व वास्तविक मान में अंतर बहुत कम होता है तो इसे परिशुद्धता (Accuracy) कहते हैं।

(iv) जिस कक्षक के लिए n = 1 एवं l = 0 होगा उसे 1s से प्रदर्शित करेंगे।

(v) यदि किसी परमाणु में n का मान 4 है तो कुल इलेक्ट्रॉनों की संख्या 32 होगी।

(vi) आवर्त सारणी में अधातु दाईं ओर स्थित है।


प्रश्न 3. सत्य / असत्य लिखिए। (6×1=6)

(i) द्रव्यमान व भार में अन्तर होता है।
उत्तर – सत्य

(ii) जब सभी संख्याएँ पूर्णांक हो तो सार्थक अंकों की गणना का नियम प्रयुक्त नहीं होगा।
उत्तर – सत्य

(iii) वह अभिकर्मक जो रासायनिक समीकरण गणना के आधार पर कम होता है, सीमांत अभिकर्मक कहलाता है।
उत्तर – सत्य

(iv) नाभिक में न्यूट्रॉन तथा प्रोटॉन पाए जाते हैं।
उत्तर – सत्य

(v) कक्षक एवं कक्ष में कोई अन्तर नहीं होता।
उत्तर – असत्य

(vi) बोरॉन विकर्णतः __ से सम्बन्धित है।
उत्तर – सिलिकॉन (Si)


प्रश्न 4. सही जोड़ी बनाइए। (5×1=5)

‘अ’‘ब’उत्तर
1. मैक्स प्लांक(c) क्वांटम सिद्धांत1 – (c)
2. रदरफोर्ड(e) नाभिक2 – (e)
3. हुण्ड(b) बहुलता का नियम3 – (b)
4. द-ब्रॉग्ली समीकरण(a) λ = h/mc4 – (a)
5. पाउली(d) अपवर्जन सिद्धांत5 – (d)

अतः सही मिलान:
1–(c), 2–(e), 3–(b), 4–(a), 5–(d)


प्रश्न 5. एक शब्द / एक वाक्य में उत्तर दीजिए। (5×1=5)

(i) समान ताप एवं समान दाब पर समस्त गैसों के समान आयतन में अणुओं की संख्या समान होती है, यह नियम कहलाता है।
उत्तर – एवोगैड्रो का नियम

(ii) 4 मोल CH₄ का भार लिखिए।
CH₄ का मोलर द्रव्यमान = 12 + 4(1) = 16 g/mol
4 मोल CH₄ का भार = 4 × 16 = 64 ग्राम
उत्तर – 64 ग्राम

(iii) परमाणु द्वारा साझा किए इलेक्ट्रॉन युग्म को अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता कहलाती है।
उत्तर – विद्युत ऋणात्मकता (Electronegativity)

(iv) बेंजीन के अणु में कितने सिग्मा बंध और कितने पाई बंध उपस्थित हैं?
उत्तर – 12 सिग्मा (σ) बंध और 3 पाई (π) बंध

(v) बंध लंबाई को नापने की इकाई लिखिए।
उत्तर – पिकोमीटर (pm) /एंगस्ट्रॉम (Å


प्रश्न 6. सार्थक अंकों से आप क्या समझते हैं? (2)

अथवा

SI मात्रक का क्या अभिप्राय है? द्रव्यमान का SI मात्रक लिखिए।


प्रश्न 7. निम्न आँकड़ों को तीन सार्थक अंकों तक निकटित कीजिए। (2)

(i) 0.0025
(ii) 126000

अथवा

निम्नलिखित को वैज्ञानिक संकेततन में लिखिए–
(i) 0.0048
(ii) 234000


प्रश्न 8. कण तथा कक्षक में दो अन्तर लिखिए। (2)

अथवा

n+ln+l नियम उदाहरण सहित लिखिए।


प्रश्न 9. एक ही समूह में उपस्थित तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुणधर्म समान क्यों होते हैं? (2)

अथवा

इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी और इलेक्ट्रॉन ऋणात्मकता में क्या मूल अन्तर है?


प्रश्न 10. धनायन अपने जनक परमाणुओं से छोटे क्यों होते हैं और ऋणायनों की त्रिज्या उनके जनक परमाणुओं की त्रिज्या से अधिक क्यों होती है? व्याख्या कीजिए। (2)

अथवा

आबंध प्रबलता को आबंध-कोटि से जोड़कर परिभाषित कीजिए।


प्रश्न 11. निम्नलिखित में से किसी एक का उत्तर दीजिए। (2)

(i) ऐनोड किरणों के दो गुण लिखिए।

अथवा

हुण्ड का नियम लिखिए एवं कारण लिखिए कि हुण्ड के नियम को बहुलता का नियम किस कारण से कहते हैं?


प्रश्न 12. NH₃ तथा NF₃ में किस अणु का द्विध्रुव-आघूर्ण अधिक है और क्यों? (2)

अथवा

यद्यपि NH₃ तथा H₂O दोनों अणुओं की ज्यामिति विकृत चतुष्फलकीय होती है, तथापि जल में आबंध कोण अमोनिया की अपेक्षा कम होता है। विवेचना कीजिए।


3 अंक वाले प्रश्न

प्रश्न 13. निम्नलिखित के लिये मोलर द्रव्यमान का परिकलन कीजिए– (3)

(i) H₂O
(ii) CO₂
(iii) CH₄

अथवा

गुणित अनुपात का नियम उदाहरण द्वारा समझाइये।


प्रश्न 14. दीर्घ आवर्त सारणी पुरानी आवर्त सारणी से किस प्रकार बेहतर है? (3)

अथवा

d-ब्लॉक तत्वों के सामान्य लक्षण क्या हैं?


प्रश्न 15. निम्नलिखित अणुओं में सिग्मा तथा पाई (π) आबंधों की कुल संख्या कितनी है? (3)

(क) C₂H₂
(ख) C₂H₄

अथवा

AlCl₃ और FeCl₃ में किसमें सहसंयोजी गुण अधिक होगा और क्यों?


प्रश्न 16. रदरफोर्ड के α-प्रकीर्णन प्रयोग के निष्कर्ष लिखिए। (3)

अथवा

इलेक्ट्रॉन की कण एवं तरंग प्रकृति को संक्षेप में समझाइए।


4 अंक वाले प्रश्न

प्रश्न 17. एथेन (C₂H₆) के तीन मोलों में निम्नलिखित का परिकलन कीजिए– (4)

(i) कार्बन परमाणुओं के मोलों की संख्या
(ii) हाइड्रोजन परमाणुओं के मोलों की संख्या
(iii) एथेन के अणुओं की संख्या

अथवा

100 gm कॉपर सल्फेट से कितना कॉपर प्राप्त किया जा सकता है?


प्रश्न 18. क्वांटम संख्या से आप क्या समझते हो? चारों क्वांटम संख्याओं को समझाइये। (4)

अथवा

पाउली का अपवर्जन सिद्धांत एवं इसके महत्व को समझाइये।


प्रश्न 19. ‘टिपिकल’ तत्वों से क्या समझते हैं? इनका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास क्या है? (4)

अथवा

निम्नलिखित को समझाइये–
(i) आयनन विभव
(ii) इलेक्ट्रॉन बंधुता।


प्रश्न 20. VSEPR सिद्धान्त उदाहरण देकर समझाइए। (4)

अथवा

आयनिक बंध क्या है? इसके बनने के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ समझाइए।

Note- अंत में, Class 11th Chemistry Trimasik Paper 2026-27 की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे 15 सितंबर की त्रैमासिक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए मॉडल पेपर और महत्वपूर्ण प्रश्नों का नियमित अभ्यास करें। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए पाठ्यक्रम के सभी अध्यायों को अच्छी तरह पढ़ने के साथ-साथ प्रश्नों को निर्धारित समय में हल करने का अभ्यास भी करें। इस आर्टिकल में दिए गए Chemistry Model Paper 2026-27 और Important Questions आपकी परीक्षा तैयारी को बेहतर बनाने में उपयोगी साबित हो सकते हैं।

Keshav Sir
Keshav Sirhttp://examdeep.com
B.Sc. | B.Ed. (Biology) Keshav Sir एक अनुभवी Education Content Writer & Teacher हैं, जो MP Board के विद्यार्थियों के लिए MP board Update, Syllabus, Blueprint, Exam Pattern, Question Paper और परीक्षा तैयारी से जुड़ी उपयोगी जानकारी सरल भाषा में प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य छात्रों को सही दिशा, बेहतर तैयारी और अच्छे परिणाम के लिए भरोसेमंद अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments