Wednesday, July 24, 2024
HomeClass 10thMP board 10th Hindi Paper 2023 | कक्षा दसवीं हिंदी वार्षिक पेपर...

MP board 10th Hindi Paper 2023 | कक्षा दसवीं हिंदी वार्षिक पेपर 2023

MP board 10th Hindi Paper 2023- एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं हिंदी वार्षिक पेपर कैसा आएगा या क्लास 10TH हिंदी पेपर (class 10 hindi varshik paper) में कौन-कौन से प्रश्न पूछे जाएंगे आज आपको इस पोस्ट में विस्तार से बताने वाले हैं जिससे आप क्लास 10TH हिंदी वार्षिक पेपर में अच्छे अंक लेकर आ सके और पूरी तैयारी अच्छे से कर सकें क्योंकि क्लास 10th बोर्ड परीक्षा में सभी छात्र अच्छी परसेंट बनाना चाहते होंगे और मेरिट लिस्ट में अपना नाम जरूर देखना चाहते होंगे इसलिए हम आपकी तैयारी को ध्यान में रखते हुए क्लास 10TH हिंदी वार्षिक पेपर के लिए जो प्रश्न आपको बताने वाले हैं उन सभी को अच्छे से जल्दी रट लीजिए

MP board 10th Hindi Paper 2023 | कक्षा दसवीं हिंदी वार्षिक पेपर 2023

छात्र हमने पिछले वर्ष की परीक्षाओं में भी छात्रों को जो प्रश्न बताए थे उनमें से कई सारे प्रश्न पूछे गए थे इसलिए आप भी क्लास 10th हिंदी वार्षिक पेपर (class 10 hindi varshik paper) देने से पहले आज और अभी यह सभी प्रश्नों को रख लीजिए।

MP board 10th Hindi Paper 2023 | कक्षा दसवीं हिंदी वार्षिक पेपर 2023 [IMP. Q]

(1) ‘विज्ञापन’ का अंग्रेजी शब्द हिन्दी का पर्याय है-

(अ) एडवाकर                        (ब) एडवरटाइजिंग

(स) एड्रेसी                            (द) सेलिंग

उत्तर-(ब) एडवरटाइजिंग

(2) किस लेखन को लघु निबन्ध भी कहा जा सकता है-

(अ) जीवनी                           (ब) आत्मकथा

(स) उपन्यास                         (द) अनुच्छेद लेखन

उत्तर-(द) अनुच्छेद लेखन

(3) सुरदास के गुरू थे –

(क) नरहरिदास                      (ख) हरिदास

(ग) विठ्ठलनाथ                       (घ) वल्लभाचार्य

उत्तर-(घ) वल्लभाचार्य

(4) परशुराम को व्यंग्य भरे उत्तर दिए –

(क) राम ने                           (ख) विश्वामित्र ने

(ग) लक्ष्मण ने                        (घ) जनक ने

उत्तर-(ग) लक्ष्मण ने

(5) आलम्बन और उद्दीपन का संबंध है।

(अ) स्थायी भाव से                (ब) संचारी भाव से

(स) विभाव से                      (द) अनुभाव से

उत्तर-(स) विभाव से

(6) किसी काव्य के छन्द एक कथा के धागे में माला

की तरह गुथे होते है?

(अ) मुक्तक काव्य                  (ब) प्रबंध काव्य

(स) श्रव्य काव्य                     (द) दृश्य काव्य

उत्तर-(ब) प्रबंध काव्य

(7) लय, तुक, यति, गति, मात्रा एवं चरण से युक्त रचना को कहते हैं-

(अ) रस                              (ब) छन्द

(स) अलंकार                        (द) इसमें से कोई नहीं

उत्तर-(ब) छन्द

प्रश्न  रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(1) कवि जयशंकर प्रसाद ने अपने मन को……का रुप दिया है।                                     (भँवरे/ गीतकार)

(2) घेर घोर गगन में…………….…..सौन्दर्य है।

                                                 (नाद/भाव)

(3) गोपियों के लिए श्री कृष्ण हारिल की………की तरह है।                                        (लकड़ी/फलू )

(4) सूरदास का निधन………………मे हुआ।

                                            (रुनकता/पारसौली)

(5)  अभिनय तत्व की प्रधानता.……काव्य में होती है।

                                     (दृश्यकाव्य / श्रव्यकाव्य)

(6) काव्य में रस का अर्थ……..स्वीकार किया गया है।

                                             (आनंद / अलंकार)

(7) चौपाई के प्रत्येक चरण में……..मात्राएँ होती है।

 

प्रश्न  सही जोड़ी बनाइए-

(1) माता का अँचल        –       (फ) शिवपूजन सहाय

(2) रामचरित मानस      –        (द) परशुराम

(3) ‘विनयपत्रिका’          –       (ख) तुलसीदास

(4) युगधारा                –         (क) मंगलेश डबराल

(5) कामायनी                –       (ग) महाकाव्य

(6) काव्य की आत्मा       –        (ग) रस

(7) छन्द के प्रकार          –         (ग) दो

 

एमपी बोर्ड क्लास 10TH हिंदी वार्षिक पेपर कैसा आएगा।

छात्रों एमपी बोर्ड क्लास 10TH हिंदी का वार्षिक पेपर में कितने ऑब्जेक्टिव प्रश्न आने वाले हैं और कितने सब्जेक्ट प्रश्न आने वाले हैं यह माध्यमिक शिक्षा मंडल ने निर्धारित कर दिया है अगर आपको इसके बारे में जानकारी नहीं है तो आप क्लास 10TH हिंदी वार्षिक पेपर देने से पहले आप यहां से चेक कर सकते हैं क्योंकि पेपर का पैटर्न समझना बहुत जरूरी है तभी हम अच्छे से तैयारी कर सकते हैं कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में अच्छी परसेंटेज बना सकते हैं।

प्रश्न-पत्र निर्माण हेतु विशेष निर्देश-

40% वस्तुनिष्ठ प्रश्न, 40% विषयपरक प्रश्न 20% विश्लेषणात्मक प्रश्न होंगे।

1.प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। सही विकल्प रिक्त स्थान, सही जोड़ी, एक वाक्य में उत्तर सत्य असल्य संबंधी प्रश्न होगे। प्रत्येक प्रश्न पर 06 अंक निर्धारित है।

2.वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को छोड़कर सभी प्रश्नों में आंतरिक विकल्प का प्रावधान होगा। यह विकल्प समान इकाई उप इकाई से तथा समान कठिनाई स्तर वाले होगे। इन प्रश्नों को उत्तर सीमा निम्नानुसार होगा-

अतिलघुउत्तरीय प्रश्न  02 अंक  लगभग 30 शब्द

लघुउत्तरीय प्रश्न         03 अंक  लगभग 75 शब्द

विश्लेषणात्मक          04 अंक   लगभग 120 शब्द

4. कठिनाई स्तर- 40% सरल प्रश्न 45% सामान्य प्रश्न. 15% कठिन प्रश्न

10th Hindi paper pattern 

Hindi reduce syllabus Class 10th 2023 

एमपी बोर्ड में क्लास 10th हिंदी वार्षिक परीक्षा 2023 के लिए कुछ पाठ्यक्रम को कम किया है इसलिए आपको यह पाठ्यक्रम या यह टॉपिक्स आपको नहीं पढ़ना है जो आप नीचे देख सकते हैं।

यह सभी पढ़े-

MP Board कक्षा दसवीं हिंदी वार्षिक पेपर 2023

MP Board कक्षा दसवीं अंग्रेजी वार्षिक पेपर 2023

MP Board कक्षा दसवीं विज्ञान वार्षिक पेपर 2023

MP Board कक्षा दसवीं सामाजिक विज्ञान वार्षिक पेपर 2023

MP Board कक्षा दसवीं संस्कृत वार्षिक पेपर 2023

MP Board कक्षा दसवीं गणित वार्षिक पेपर 2023

कक्षा 10वीं हिंदी उत्तर पुस्तिका कैसे लिखें 

छात्रों कक्षा दसवीं हिंदी उत्तर पुस्तिका लिखते समय आपको विशेष ध्यान देना है क्योंकि सबसे पहले तो आपको अपना फ्रंट पेज पर देना है कॉपी का जो अति महत्वपूर्ण है इसके बाद में आपको क्लास 10TH हिंदी क्वेश्चन पेपर (class 10 hindi varshik paper) को ध्यान से पढ़ लेना है एक बार पूरा इसके बाद में आपको जो प्रश्न अच्छे से आ रहे हैं आपको उन को हल करना है सबसे पहले अगर आपको शुरू से ही क्वेश्चन आ रहे हैं जो आपको याद है तो और अच्छी बात है आप क्रमबद्ध तरीके से सभी प्रश्नों को हल कर सकते हैं लेकिन अगर आपको शुरू की कुछ प्रश्न याद नहीं है तो आप कॉपी में कटाकुटी ना करें आप उन प्रश्नों को सर्वप्रथम हल करें जो आपको अच्छे आ रहे हैं और जो प्रश्न आपको कम आ रहे हैं और विष्णु को आप लास्ट में हल कर सकते हैं।

उत्तर पुस्तिका में जब भी आप आंसर लिखे तो स्पष्ट शब्दों में लिखें जिससे चेक करने वाला आसानी से पढ़ सके तभी आपको पूरे नंबर मिलेंगे

उत्तर पुस्तिका में उत्तर लिखते समय समय का मैनेजमेंट करते चलें जैसे आप 3 घंटे में पूरा पेपर हल कर सके और कोई प्रश्न आपसे रह ना जाए।

Note:- छात्रों कक्षा दसवीं हिंदी वार्षिक पेपर 2023 कि इस पोस्ट में हमने जो प्रश्न आपको बताया है वह महत्वपूर्ण प्रश्न है सिर्फ आपको उन पर ही निर्भर नहीं रहना है अपनी तरफ से भी पूरी तैयारी करना है।

Keshav Khuariya
Keshav Khuariyahttp://examdeep.com
मेरा नाम Keshav है मैं पिछले 5 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं । मैं examdeep.com वेबसाइट पर Exam, Result, Imp Study material, Board exam preparation, Education से संबंधित Article लिखता हूं। लाखों छात्र हमारी वेबसाइट को पसंद करते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments