MP board MP board 9th Math varshik Paper 2022:- नमस्कार प्यारे छात्रों स्वागत है आपका हमारे exam Deep वेबसाइट पर आज की पोस्ट क्लास 9th के छात्रों के लिए बहुत important होने वाली है क्योंकि इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं क्लास नाइंथ गणित वार्षिक पेपर कैसा आएगा जिससे आप पेपर का पैटर्न आप को समझने में आसानी हो साथ में कुछ महत्वपूर्ण सवाल भी आपके लिए लेकर आए हैं यह सवाल आप अपनी क्लास 10th में वार्षिक पेपर देने से पहले अच्छे से रिवीजन अवश्य करें।

कक्षा 9वी गणित प्रश्न बैंक के सभी सवालों का सॉल्यूशन आपको मात्र 1 pdf के अंदर उपलब्ध कराने वाले हैं जिससे आप प्रश्न बैंक से भी अपने गणित वार्षिक पेपर की तैयारी कर सकें। क्लास नाइंथ मैथ प्रश्न बैंक सलूशन कैसे डाउनलोड करना है इसके लिए आप पूरा पोस्ट अवश्य पढ़ें
MP board 9th math varshik paper 2022 – कक्षा 9वी गणित वार्षिक पेपर 2022
MP लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी किए गए टाइम टेबल के अनुसार क्लास नाइंथ गणित वार्षिक पेपर 16 मार्च 2022 को आयोजित होने वाला है और परीक्षा के लिए अगर आपने प्रवेश पत्र नहीं लिए हैं तो आप स्कूल से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है इसलिए आप अपना प्रवेश पत्र स्कूल से अवश्य प्राप्त करें
Sampel paper 2021-22
कक्षा – 9th
विषय – गणित
समय- 03:00 घण्टा पूर्णांक-80
निर्देश :―
- सभी प्रश्न अनिवार्य हैं ।
- निर्देश अनुसार प्रश्नों के उत्तर हल करें ।
- प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है। जिनके लिए 1 × 32 अंक निर्धारित हैं।
- प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है शब्द सीमा 30 शब्द है ।
- प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है ।
- प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए –
- 0. 3 और 0.8 का गुणनफल होगा।
(a) 0.12 ( b) 0.24 (c) 0.36 (d) 0.48
2. 10 × 3 = 15 × ?
(a) 6 (b) 5 (c) 7 (d) 4
3. एक परिमेय संख्या तथा अपरिमेय संख्या का योग या अंतर एक संख्या होगी-
(a) परिमेय संख्या (b) अपरिमेय संख्या (c) प्राकृत संख्या (d) पूर्णांक संख्या
4. यदि x + 1बहुपद x 2 – k का एक गुणनफल है तो k का मान है।
(a) -1 (b) 1 (c) 0 (d) 2
5. मूल निर्देशांक होते हैं –
(a) (1,1) (b) ( 0,2 ) (c) ( 0,0 ) (d) ( 0,1 )
6. एक समकोण त्रिभुज ∆ABC में ∠B समकोण है और यदि ∠C = 45° हो तो ∠A की माप होगी-
(a) 40° (b) 50° (c) 55° (d) 45°
उत्तर- 1. (b) 0.24, 2. (a) 6, 3. (b) अपरिमेय संख्या, 4. (b) 1, 5. (c) (0,0), 6. (d) 45°
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
- 5728 में संख्या 7 का स्थानीय मान………….. है ।
- 3/5 में से 1/5 को घटाने पर…………प्राप्त होगा।
- समीकरण x = a का आलेख y- अक्ष के…………… एक सरल रेखा होता है।
- वह कोण जो 180° से अधिक परंतु 360° से कम माप का होता है, तो एक ……….कहलाता है।
- वृत्त की सबसे बड़ी जीवा वृत्त का………….. होता है।
- बेलन का पृष्ठीय क्षेत्रफल…………….है।
- संख्याओ 2, 4, 6, 8, 10 का माध्य………. होगा।
उत्तर- 1. 700, 2. 2/5, 3. समांतर, 4. प्रतिवर्ती कोण, 5. व्यास, 6. 2πrh, 7. 6
प्रश्न 3 सही जोड़ी बनाइए-
- -3.5 + 2.5 – (a) 360°
- (-4) × (-2.5) – (b) ½ आधार × ऊंचाई
- चतुर्भुज – (c) 4/3 πr3
- त्रिभुज का क्षेत्रफल – (d) -1
- विषमबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल – (e) 10
- गोले का आयतन – (f) √(s(s-a)(s-b)(s-c))
उत्तर- 1.- (d), 2. – (e), 3. – (a), 4. – (b), 5. – (f), 6. – (c)
प्रश्न 4 एक शब्द में या एक वाक्य में उत्तर लिखिए-
- संख्या 1312 में कौन सी संख्या जोड़ने पर संख्या 1400 हो जाएगी?
- 72 कंचों को 6 विद्यार्थियों में बराबर बांटने पर एक विद्यार्थी को कितने कंचे मिलेंगे?
- 2√2 + 5√3 और √2 – 3√3 का योग क्या होगा।
- ∆ABC में BC आधार तथा AB शीर्षलंब है तो त्रिभुज के क्षेत्रफल का सूत्र के रूप में व्यक्त कीजिए।
- माध्य किसे कहते हैं?
- किसी घटना के घटने की प्रायिकता होती है।
- प्रायिकता की परिभाषा लिखिए।
उत्तर- 1. 88, 2. 12-12 कंचे, 3. 3√2 + 2√3, 4. ½ (BC × AB) ,
5. सभी प्रेक्षणों के मानो के योग को प्रेक्षणों की कुल संख्या से भाग देने पर प्राप्त मान माध्य कहलाता है।,
6. 0 और 1 के बीच जिसमें 0 और 1 सम्मिलित होते हैं।,
7. किसी घटना E के घटित होने की प्रायिकता-
P(E) = अभीप्रयोगों की संख्या जिनमे घटना घटी है / अभीप्रयोगों की कुल संख्या
प्रश्न 5 सत्य / असत्य लिखिए-
- दो घातो वाले बहूपद को रैखिक बहुपद कहते हैं।
- बिंदु (2,3) प्रथम चतुर्थांश में स्थित होता है।
- y = mx के प्रकार का समीकरण मूल बिंदु से होकर जाने वाली एक रेखा को निरूपित करता है।
- यदि दो रेखाएं परस्पर प्रतिच्छेद करें तो शीर्षभिमुख कोण बराबर होते हैं।
- समबाहु त्रिभुज का प्रत्येक कोण 50° का होता है।
- एक व्रत में समान लंबाई की परिमित जीवाएं होती हैं ।
उत्तर- 1. असत्य, 2. सत्य, 3. सत्य, 4. सत्य, 5. असत्य, 6. असत्य
Note – यह पेपर पेटर्न को समझाने के लिए एक सैंपल पेपर है हालांकि इस में दिए गए सवाल यह प्रश्न महत्वपूर्ण है इसलिए आप इन्हें अवश्य पढ़ें या हल करके देखें और इनमें से भी आपके वार्षिक पेपर में प्रश्न आ सकते हैं।
परीक्षा की तैयारी के लिए लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जो प्रश्न बैंक जारी की गई थी तो ऐसे में आप गणित वार्षिक पेपर की तैयारी प्रश्न बैंक से कर सकते हैं लेकिन अगर आपके पास उसका solution नहीं है तो आप नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके क्लास 9th गणित प्रश्न बैंक के सभी सवालों का हल मात्र 1 pdf के अंदर आपको मिल जाएगा जिससे आप अपने गणित पेपर की तैयारी कर सकते हैं लेकिन आप अपने गणित के पूरे syllabus पर ध्यान दें अगर आप अच्छे नंबर लेकर आना चाहते हैं तो सिर्फ प्रश्न बैंक पर निर्भर ना रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
क्लास 9th हिंदी प्रश्न बैंक 2022 full Solution PDF
क्लास 9th अंग्रेजी प्रश्न बैंक 2022 full Solution PDF
क्लास 9th विज्ञान प्रश्न बैंक 2022 full Solution PDF
क्लास 9th सामाजिक विज्ञान प्रश्न बैंक 2022 full Solution PDF
क्लास 9th संस्कृत प्रश्न बैंक 2022 full Solution PDF
क्लास 9th गणित प्रश्न बैंक 2022 full Solution PDF
Note:- छात्रों आपको यह पोस्ट कैसी लगी हमें कमेंट में बताएं और अपने दोस्तों के साथ इसे शेयर अवश्य करें।