MP board Class 10th Math Varshik Paper 2022 :- कक्षा दसवीं गणित वार्षिक पेपर (10th Math Varshik Paper) कैसा आएगा और क्लास 10th गणित बोर्ड पेपर की तैयारी कैसे करें कौन-कौन से सवाल क्लास 10th Math वार्षिक पेपर में आ सकते हैं इसको लेकर अगर आप गूगल पर सर्च कर रहे हैं तो बिल्कुल आप सही जगह पर आए हैं क्योंकि छात्रों हम आपके लिए इस पोस्ट में क्लास 10th math वार्षिक पेपर के लिए कुछ महत्वपूर्ण सवाल लेकर आए हैं यह जो सवाल है हल कर कर के देख ले ।

क्योंकि गणित के पेपर में सवालों को रट नहीं सकते हैं अगर आप सवालों को रटोगे तो भूल जाओगे इसलिए आप को सवालों को हल करने का तरीका पता होना चाहिए कैसे सवालों को हल करना है कौन सी विधि कौन से सवाल में लगेगी यह आपको पता होना चाहिए इसलिए जो सवाल मोस्ट इंपोर्टेंट है पेपर में आने के सबसे ज्यादा चांस है उन सवालों को अच्छे से रिवीजन करें जिससे कि आप भूल नहीं पाए।
MP board Class 10th Math final Paper 2022- कक्षा 10 गणित वार्षिक पेपर के लिए यह सवाल रट लो
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए –
- 12 और 15 का HCF होगा –
- 3 (b) 4 (c) 10 (d) 5
2. रेखीय बहुपद ax + b का शुन्यक होगा –
- b/a (b) a/b (c) -b/a (d) ab
3. 3,6,9,……..का कौन सा पद 27 है-
- पांचवा (b) आठवां (c) नवा (d) छठवां
4. मूल बिंदु के निर्देशांक हैं-
- (x,y) (b) (x,0) (c) (0,y) (d) (0,0)
5. यदि एक वृत्त का आम आम और क्षेत्रफल संख्यात्मक रूप से बराबर है तो उस व्रत की त्रिज्या है-
- 2 मात्रक (b) π मात्रक (c) 4 मात्रक (d) 7 मात्रक
6. प्रथम पांच पूर्ण संख्याओं का माध्य क्या होगा-
- 2 (b) 3 (c) 6 (d) 5
उत्तर- 1. (a) 3, 2.(c) -b/a, 3.(c) नवा, 4. (d) (0,0), 5. (a) 2 मात्रक, 6. (a) 2
प्रश्न 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
- समीकरण 2x + y = k में यदि x = 2, y = 1 हो तो k का मान……… है।
- भाज्य = भाजक × भागफल + ………
- सभी वर्ग………. होते हैं।
- व्रत को दो बिंदुओं पर प्रतिच्छेद करने वाली रेखा को………. कहते हैं।
- माध्य =……………
- प्रायिकता का मान सदैव ……….के बीच होता है।
- किसी असंभव घटना की प्रायिकता……… होती है।
उत्तर – 1. 5, 2. शेषफल, 3. समरूप, 4. छेदक रेखा, 5.∑f(x) / ∑f, 6. 0 और 1, 7. शून्य
प्रश्न 3 सही जोड़ी बनाइए
- Sin θ. – (i) √3
- Sec θ.cos θ. – (ii) लंब / कर्ण
- tan 30° – (iii) 1
- Cot θ. – (iv) 1/√3
- Sec (90°- θ). – (v) √(cosec2θ – 1)
- tan 60°. – (vi) Cosec θ
उत्तर- 1.- (ii), 2. – (iii), 3.- (iv), 4. – (v), 5.- (vi), 6.- (i)
प्रश्न 4 एक वाक्य में उत्तर लिखिए-
- 94 और 404 का HCF लिखिये।
- व्रत को एक बिंदु पर स्पर्श करने वाली रेखा को क्या कहते हैं ?
- वृत्त के त्रिज्यखंड का सूत्र लिखिए ।
- द्विघात बहुपद की घात कितनी होती है?
- यदि किसी द्विघात समीकरण की मूल वास्तविक एवं समान हो तो उस समीकरण के विविक्तकर का मान कितना होगा ?
- बेलन के वक्र पृष्ठ का सूत्र लिखिए।
- घनाभ के संपूर्ण पृष्ठ का सूत्र लिखिए।
उत्तर- 1. 2, 2. स्पर्श रेखा, 3. πr2.θ/360°, 4. 2, 5. शून्य, 6. 2πrh, 7. 2 [ lb+bh+hl ]
प्रश्न 5. सत्य / असत्य लिखिए-
- ax + b = 0 एक द्विघात समीकरण है।
- दो चरो में एक रेखिक समीकरण के अनेक हल होते हैं ।
- यदि a, b, c समांतर श्रेणी में है, तो b = a+c/2 है।
- n घात वाले बहुपद के अधिकतम n शुन्यक हो सकते हैं।
- एक समकोण त्रिभुज में कर्ण का वर्ग शेष दो भुजाओं के वर्गों के अंतर के बराबर होता है।
- बिंदु p(x, y) की मूल बिंदु से दूरी √(x2 + y2) होती है।
उत्तर- 1.असत्य, 2. सत्य, 3. सत्य, 4. सत्य, 5. असत्य, 6. सत्य
प्रश्न 6. 6 और 20 का अभाज्य गुणनखंड विधि से HCF और LCM ज्ञात कीजिए ।
अथवा
भाग विधि द्वारा पूर्णांकों 12, 15 और 21 का HCF ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 7. एक द्विघात बहुपद ज्ञात कीजिए जिसके शुन्यको के योग तथा गुणनफल क्रमश: -1/4 और 1/4 है।
अथवा
एक द्विघात बहुपद ज्ञात कीजिए जिसके सुनी अंको के योग तथा गुणनफल √2 और 1/3 है।
प्रश्न 8. दो अंको वाली कितनी संख्याएं 3 से विभाज्य हैं।
अथवा
समांतर श्रेणी 3,8,13,18………..का कौन-सा पद 78 है?
प्रश्न 9. चित्र में DE||BC, AD = 4 cm. DB = 3 cm. तथा BC = 10.5 cm. हो तो DE की माप ज्ञात कीजिए।
अथवा
सिद्ध कीजिए यदि किसी त्रिभुज की एक भुजा के समांतर अन्य दो भुजाओं को भिन्न-भिन्न बिंदुओं पर प्रतिच्छेद करने के लिए एक रेखा खींची जाए तो अन्य दो भुजाएं एक ही अनुपात में विभाजित हो जाती हैं।
प्रश्न 10 बिंदुओं (-5,7) और (-1,3) के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए।
अथवा
k का मान ज्ञात कीजिए यदि बिंदु A(2,3),B(4,k) और C(6,-3) संरेखी है।
प्रश्न 11. x और y में एक संबंध ज्ञात कीजिए ताकि बिंदु (x, y) बिंदुओ (7,1) और (3,5) से समदूरस्थ हो।
अथवा
बिंदुओं (a, b) और (-a,-b) के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 12. यदि tan A = 4/3 हो तो sin A का मान ज्ञात कीजिए।
अथवा
यदि tan A = cot B तो सिद्ध कीजिए की A + B = 90°
प्रश्न 13. 6 cm. त्रिज्या वाले एक वृत्त की एक त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसका कोण 60° है ।
अथवा
दो व्रतों की त्रिज्याए क्रमशः 8 cm. और 6 cm. हैं वृत्त की त्रिज्या ज्ञात कीजिए जिसका क्षेत्रफल इन दोनों व्रतों के क्षेत्रफलों के योग के बराबर है।
प्रश्न 14 मान लीजिए हम एक पांसे को एक बार फेंकते हैं। (i) 4 से बड़ी संख्या प्राप्त होने की प्रायिकता क्या है? (ii) 4 से छोटी या उसके बराबर संख्या प्राप्त होने की प्रायिकता क्या है ?
अथवा
यदि P(E) = 0.05 हो,तो E नहीं की प्रायिकता क्या है?
प्रश्न 15. 20 बल्बों के एक समूह में 4 बल्ब खराब हैं इस समूह में से एक बल्ब यादृच्छया निकाला जाता है इसकी क्या प्रायिकता है कि यह बल्ब खराब होगा।
अथवा
एक थैले में 3 लाल और 5 काली गेंदे हैं इस थैली में से एक गेंद यादृच्छया निकाली जाती है तो इसकी क्या प्रायिकता है कि यह गेंद (i) लाल ही हो (ii) लाल नहीं हो।
प्रश्न 16. द्विघात समीकरण 2×2 – 7x + 3 = 0 के मूल ज्ञात कीजिए।
अथवा
द्विघात समीकरण 2×2 + kx + 3 = 0 में k का ऐसा मान ज्ञात कीजिए जिससे समीकरण की दो बराबर मूल हो।
प्रश्न 17. यदि किसी A.P. के तीसरे और नौंवे पद क्रमशः 4 और -8 हैं तो इसका कौन-सा पद शून्य है।
अथवा
उस A.P. का 31 वां पद ज्ञात कीजिए जिसका 11वां पद 38 है और 16 वां पद 73 है।
प्रश्न 18 आकृति में PS/SQ = PT/TR है तथा ㄥPST = ㄥPQR है सिद्ध कीजिए कि ∆PQR एक समबाहु त्रिभुज है।
अथवा
आकृति में AD 丄 BC है सिद्ध कीजिए कि AB 2 +CD 2 = BD2 + AC2 है।
प्रश्न 19. सिद्ध कीजिए कि बाह्य बिंदु से वृत पर खींची गई स्पर्श रेखाओं की लंबाईयां बराबर होती हैं।
अथवा
दो सकेंद्रीय व्रतों की त्रिज्याए 5 cm. तथा 3 cm. हैं बड़े व्रत की उस जीवा की लंबाई ज्ञात कीजिए जो छोटे व्रत को स्पर्श करती हो।
प्रश्न 20. रेखिक समीकरण युग्म 3x + 5y – 8 = 0, 9x = 2y + 7 को विलोपन विधि से हल कीजिए।
अथवा
k के किन मानो के लिए निम्न समीकरणों के युग्म का कोई हल नहीं है 3x + y = 1 और (2k – 1)x + (k-1)y = 2k+1
प्रश्न 21. 5 cm , 6 cm और 7 cm भुजाओं वाले एक त्रिभुज की रचना कीजिए और फिर इसके समरूप एक अन्य त्रिभुज की रचना कीजिए जिसकी भुजाएं दिए हुए त्रिभुज की संगत भुजाओं की 7/5 गुनी हो।
अथवा
एक त्रिभुज ∆ABC बनाइए जिसमें BC = 6 cm, AB = 5 cm और ㄥABC = 60° हो फिर एक त्रिभुज की रचना कीजिए जिसकी भुजाएं त्रिभुज ∆ABC की संगत भुजाओं की 3/4 गुनी हो।
प्रश्न 22. दो घनो जिनमें से प्रत्येक का आयतन 64 cm3 है कि संलग्न फ़लकों को मिलाकर एक ठोस बनाया जाता है इससे प्राप्त घनाभ का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए ।
अथवा
1 cm व्यास वाले 18 m. लंबे तार को खींचकर एक समान चौड़ाई वाले 18 m.लंबे एक तार के रूप में बदला जाता है तो तार की मोटाई ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 23. किसी फैक्ट्री के 50 प्रमुख श्रमिकों की दैनिक मजदूरी का आवंटन निम्नलिखित है।
इस फैक्ट्री के श्रमिकों की माध्य दैनिक मजदूरी ज्ञात कीजिए।
अथवा
यदि नीचे दिए हुए बंटन का माध्य 28.5 हो तो x और y के मान ज्ञात कीजिए-
Note- छात्रों क्या आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हमें कमेंट में अवश्य बताएं और इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।