Saturday, July 27, 2024
HomeRBSERBSE 10th social science Half yearly Paper 2022-23 - कक्षा 10वीं ...

RBSE 10th social science Half yearly Paper 2022-23 – कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर के सभी प्रश्न रख लो

RBSE 10th social science Half yearly Paper 2022-23 :- हेलो दोस्तों स्वागत है आपका हमारे वेबसाइट पर । अगर आप भी आरबीएसआई बोर्ड के स्टूडेंट है और आपके अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होने वाले हैं तो इसके लिए आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि हमारी वेबसाइट पर आज आपको आरबीएसई बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा कक्षा दसवी 2023 के RBSE 10th social science Half yearly Paper पीडीएफ देने वाले हैं । जो आपको आपकी अर्धवार्षिक परीक्षाओ की तैयारी में बहुत मदद करने वाला है। इसे आप यह जान जाएंगे आपके स्कूल में किस तरह का पेपर आपको हॉफ ईयरली में मिलने वाला है। आपके अर्धवार्षिक परीक्षा में आपके पूरे सिलेबस से 50% क्वेश्चन आने वाले हैं और यह मॉडल पेपर भी उसी आधार पर बनाया गया है ।

 

इसके अलावा आप लोगो में से बहुत बहुत से बच्चे confused रहते हैं कि हम परीक्षा की तैयारी कहां से करें और कैसे करें।

अगर आप परीक्षा में बहुत अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं तो इसके लिए आप NCERT को ही prefer करें और इसके साथ हमारे नोट्स से आपको आपकी परीक्षा की तैयारी में बहुत मदद मिलेगी। इसके अलावा प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर भी लगा सकते हैं जिससे कि आप की क्वेश्चन के प्रैक्टिस हो सके। इसके लिए आप  हमारे वेबसाइट पर visit कर सकते है । हमारे वेबसाइट पर ऐसे ही इस आरबीएसई बोर्ड कक्षा 10 के सभी विषयों के सभी  पाठों के प्रश्नोत्तर, question bank सॉल्यूशन , ncert solution , model paper, previous year question solution, पीडीएफ form में उपलब्ध है। आप उसे हमारी website se pdf form में download कर सकते है । आपको हमारी वेबसाइट पर आपकी पढ़ाई से related सारे study material पीडीएफ फार्म में मिल जाएंगे ।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर 2022-23 

       अर्धवार्षिक परिक्षा

            कक्षा – 10

    विषय- सामाजिक विज्ञान

समय:2.30 घण्टे                                    पूर्णाक 70


सामान्य निर्देश

(i) प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।

(ii) यह प्रश्न-पत्र दो खण्डो ‘अ’ एवं ‘ब’ में विभाजित है।

(iii) खण्ड ‘अ’ में 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न है। 

प्रत्येक 1 अंक के प्रशन है।

 (iv) खण्ड ‘ब’ 50 अंकों का है। इसमें लघु उत्तरीय प्रश्न, दीर्घ उत्तरीय प्रश्न एवं मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न हैं। 

 •लघु उत्तरीया प्रश्र 4 अंक के है

• दीर्घ उतरिया प्रश्न 6 अंक के है।

• तथा मानचित्र के प्रत्येक प्रश्न 1 अंक के  है।

1. ‘यंग इटली सोसाइटी’ का संस्थापक कौन था?

(क) गैरीबॉल्डी

(ख) बिस्मार्क

(ग) कावूर

(घ) मेजिनी

2. नेपोलियन का सम्बन्ध किस देश से था?

(क) जर्मनी

(ख) इटली

(ग) फ्रांस

(घ) इंग्लैण्ड

3. ‘करो या मरो’ का नारा किसका था?

(क) बोस

(ख) चन्द्रशेखर आजाद

(ग) भगत सिंह

(घ) महात्मा गांधी

4. सविनय अवज्ञा आन्दोलन कब चलाया गया ?

(क) 1920 में

(ख) 1927 में

(ग) 1930 में

(घ) 1935 में

5. निम्नलिखित में से किस एक देश को छोड़कर हर जगह तानाशाही पर लोकतन्त्र को प्राथमिकता दी जाती है?

(क) भारत

(ख) पाकिस्तान

(ग) नेपाल

(घ) श्रीलंका

6. प्रान्तीय प्रशासन का संचालन कौन करता है?

(क) प्रधानमंत्री

(ख) मुख्यमंत्री

(ग) राज्यपाल

(घ) जिलाधिकारी

7. निम्नलिखित में से एक मिट्टी का प्रकार नहीं है—

(क) काली

(ख) पीली

(ग) लेटराइट

(घ) सीमेन्ट

8. कपास की खेती के लिए कौन-सी मृदा उपयुक्त है ?

(क) काली

(ख) लाल

(ग) पीली

(घ) जलोढ़

9. सलाल बाँध किस नदी पर बना है ?

(क) महानदी

(ख) चिनाब

(ग) सतलुज

(घ) कृष्णा

10.’प्रोजेक्ट टाइगर’ किस वर्ष प्रारम्भ किया गया ?

(क)1973

(ख) 1975

(ग) 1980

(घ) 1989

11. निम्नलिखित में से किसे औसत आय भी कहते हैं?

(क) कुल आय

(ख) राष्ट्रीय आय

(ग) प्रति व्यक्ति आय

(घ) उपर्युक्त सभी

12. कौन-सा क्षेत्रक सबसे अधिक रोजगार देता है?

(क) प्राथमिक

(ख) द्वितीयक

(ग) तृतीयक

(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं

13 श्रीलंका में निम्नलिखित में से कौन-सा बहुसंख्यक वर्ग है ? 

(क) तमिल

(ख) ईसाई 

(ग) सिंहली

(घ) मुस्लिम

14. काले दस्ताने और बंधी मुट्ठियाँ किसकी प्रतीक थीं? 

(क) क्रोध की

(ख) शान्ति की

(ग) अश्वेत शक्ति की

(घ) खुशी की

15. महामंदी का प्रारम्भ किस वर्ष हुआ ?

(क) 1919

(ख) 1924

(ग) 1929

(घ) 1934

16. सुन्दरवन राष्ट्रीय पार्क किस राज्य में स्थित है ?

(क) असम

(ख) ओडिशा

(ग) पश्चिम बंगाल

(घ) मध्य प्रदेश

17. निम्नलिखित में से कौन-सा विकसित देश है ?

(क) ब्राजील

(ख) भारत

(ग) फ्रांस

(घ) बांग्लादेश

18. औपचारिक ऋण सबसे अधिक किस वर्ग के लोगों को मिलता है ?

(क) समृद्ध परिवार

(ख) गरीब परिवार

(ग) अमीर परिवार

(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं

19. नेपाल में लोकतन्त्र की स्थापना कब हुई ?

(क) 2005 में

(ख) 2006 में

(ग) 2008 में

(घ) 2009 में

20. एगमार्क किन वस्तुओं के लिए प्रामाणिक चिह्न है ?

(क) उपभोग वस्तुएँ

(ख) इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएँ

(ग) सेवा वस्तुएँ

(घ) खाद्य पदार्थ

      खंड ब वर्णनात्मक प्रश्न

               लघु उत्तरीय प्रश्न

1. यूरोप में राष्ट्रवाद के विकास में संस्कृति का क्या योगदान था ?

अथवा

खिलाफत आंदोलन क्यों शुरू हुआ ?

2. स्थानीय सरकारों के महत्त्व का वर्णन कीजिए।

अथवा

सामाजिक अंतर कब और कैसे सामाजिक विभाजनों का रूप ले लेता है?

 3. जैव-विविधता क्या है? यह मानव-जीवन के लिए क्यों महत्त्वपूर्ण है?

अथवा

‘नर्मदा बचाओ आंदोलन’ से आप क्या समझते हैं?

 4. भारतीय कृषि की कोई चार विशेषताएँ लिखिए।

अथवा

वैश्वीकरण से आप क्या समझते हैं? अपने शब्दों में स्पष्ट कीजिए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

5. महामंदी का क्या आशय है? इसके मुख्य दो कारण बताइए। इसके दो प्रभाव भी लिखिए।

अथवा

प्रथम विश्वयुद्ध के विश्व पर पड़ने वाले प्रभावों का वर्णन कीजिए। 

6. आंदोलन तथा दबाव समूहों के प्रभाव किस प्रकार सकारात्मक होते हैं?

अथवा

गांधीजी की नमक यात्रा का वर्णन कीजिए।

7. स्वामित्व के आधार पर संसाधनों के विभिन्न प्रकारों का वर्णन कीजिए। 

अथवा

भारत में विभिन्न समुदायों ने किस प्रकार वनों और वन्य जीवन संरक्षण और रक्षण में योगदान किया है?

8. विकसित देशों की किन्हीं तीन प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए। 

अथवा

संगठित और असंगठित क्षेत्रकों की रोजगार परिस्थितियों की तुलना कीजिए ।

9. मानचित्र कार्य

(क) निर्देश : निम्नलिखित स्थानों को भारत के रेखा मानचित्र में चिह्न द्वारा नाम सहित दर्शाइए। 

(i) वह स्थान जहाँ सितम्बर 1920 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन हुआ।

(ii) वह स्थान जहाँ नील की खेती करने वाले किसानों का आन्दोलन हुआ। 

(iii) वह स्थान जहाँ चौरी-चौरा काण्ड हुआ।

(iv) वह स्थान जहाँ जलियाँवाला बाग स्थित है।

 (v) वह स्थान जहाँ, दिसम्बर 1920 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन हुआ। 

(ख) निर्देश दिए गए भारत के रेखा मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए-

(i) भाखड़ा नांगल बाँध को ∆ चिह्न द्वारा नाम सहित।

(ii) भारत में गेहूँ के सबसे बड़े उत्पादक राज्य को चिह्न • द्वारा नाम सहित।

 (iii) भारत में चावल के सबसे बड़े उत्पादक राज्य को

 चिह्न × द्वारा  नाम सहित।

 (iv) भारत का सबसे अधिक चाय उत्पादक राज्य

 चिह्न ° द्वारा नाम सहित।

(v) लाल मिट्टी का क्षेत्र चिह्न ♦ द्वारा नाम सहित।

Keshav Khuariya
Keshav Khuariyahttp://examdeep.com
मेरा नाम Keshav है मैं पिछले 5 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं । मैं examdeep.com वेबसाइट पर Exam, Result, Imp Study material, Board exam preparation, Education से संबंधित Article लिखता हूं। लाखों छात्र हमारी वेबसाइट को पसंद करते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments