Friday, March 29, 2024
HomeClass 10thMP board Class 10 Science Paper 2022- कक्षा 10 विज्ञान वार्षिक पेपर...

MP board Class 10 Science Paper 2022- कक्षा 10 विज्ञान वार्षिक पेपर के यह प्रश्न रट लो

MP board 10th Science Paper 2022:- एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं विज्ञान वार्षिक क्वेश्चन पेपर कैसा आने वाला है और कौन-कौन से प्रश्न पूछे जाने की संभावना है इसको लेकर क्लास 10th के सभी विद्यार्थी गूगल पर सर्च कर रहे विज्ञान वार्षिक पेपर को लेकर लेकिन अगर आप भी क्लास 10th विज्ञान वार्षिक पेपर 2022 की तैयारी के लिए गूगल पर सर्च कर रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आएं क्योंकि छात्रों यहां पर हम आपको क्लास 10th विज्ञान वार्षिक पेपर की तैयारी के लिए पेपर का पैटर्न बताने वाले हैं आपका पेपर कैसा आएगा और इसके अलावा कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न भी आपको बताएंगे जिनके आने की सबसे ज्यादा संभावना है आपकी क्लास 10th विज्ञान वार्षिक पेपर में तो छात्रों आप इस पोस्ट को पूरा ध्यान से पड़ेगा तभी आप को समझ में आएगा।

MP board Class 10 Science Paper 2022- कक्षा 10 विज्ञान वार्षिक पेपर के यह प्रश्न रट लो
MP board Class 10 Science Paper 2022- कक्षा 10 विज्ञान वार्षिक पेपर के यह प्रश्न रट लो

class 10 science question paper 2022 – कक्षा दसवीं विज्ञान वार्षिक पेपर 2022 कैसा आएगा

एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं विज्ञान वार्षिक पेपर 2 मार्च 2022 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक लिया जाना है तो ऐसे में क्लास 10th विज्ञान वार्षिक पेपर का पैटर्न क्या रहेगा या क्लास 10th साइंस पेपर कैसा आएगा यह जानना सभी छात्रों के लिए जरूरी है जिससे आप पैटर्न के अनुसार तैयारी करके अधिक से अधिक नंबर लेकर आ सके। तो छात्रों नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके आप क्लास 10th विज्ञान वार्षिक पेपर का पैटर्न देख सकते हैं।

10th Science Paper Pattern pdf

MP board Class 10 Science Paper 2022- कक्षा 10 विज्ञान वार्षिक पेपर के लिए Most important question

कक्षा दसवीं विज्ञान वार्षिक पेपर की तैयारी के लिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न आपके लिए लेकर आए हैं यह प्रश्न आप जरूर याद करें।

प्रश्न .1 सही विकल्प चुनकर लिखिए-

  1. निम्न में से कौन क्षारक नहीं है-
  2. NaOH   
  3. KOH   
  4. NH4OH     
  5. C2H5OH

2. पतले तारों में धातुओं के खींचे जा सकने की क्षमता कहलाती है- 

  1. तन्यता  
  2. आघातवर्धनीयता 
  3. ध्वनिकता
  4. चालकता

3.  मनुष्य में वृक्क एक तंत्र का भाग है, जो संबंधित है-  

  1. पोषण 
  2. स्वसन     
  3. उत्सर्जन   
  4. परिवहन

4.  ऊतकों से निकलने के बाद रक्त में वृद्धि होती है-  

  1. CO2   
  2.  जल     
  3. हिमोग्लोबिन   
  4. ऑक्सीजन 

5.  किस में जेनेटिक पदार्थों का परस्पर विनिमय में होता है –

  1. वर्धी प्रजनन
  2. लैंगिक प्रजनन 
  3. अलैंगिक प्रजनन 
  4. मुकुलन

6.  लेंस की क्षमता का SI मात्रक है-

  1. मीटर   
  2. सेंटीमीटर     
  3. डायोप्टर   
  4. किलोमीटर 

7.  स्वस्थ मनुष्य के लिए स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी है-

  1.   20 सेंटीमीटर 
  2. 25 सेंटीमीटर 
  3. 10 सेंटीमीटर 
  4. 30 सेंटीमीटर

8. उपकरणों को विद्युत आघात से बचाने वाली युक्ति है-

  1. जनित्र 
  2. मोटर
  3. फ्यूज 
  4. धारा नियंत्रक

उत्तर- 1.(d) C2H5OH,    2.(a) तन्यता 3.(c)  उत्सर्जन, 4.CO2  5.(b) लैंगिक जनन  6.(c) डायोप्टर   7.(b) 25 सेंटीमीटर,  8. (c)  फ्यूज़

प्रश्न 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

  1. सुंदरलाल बहुगुणा के नेतृत्व में ……आंदोलन का काफी प्रचार प्रसार हुआ।
  2. एक पोषण स्तर से दूसरे पोषण स्तर के लिए ऊर्जा का स्थानांतरण…… प्रतिशत होता है।
  3. पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में खींची गई क्षेत्र रेखाएं परस्पर ……होती है।
  4. किसी तार का प्रतिरोध उसकी लंबाई के…… होता है।
  5. श्वेत प्रकाश का रंगों में विभक्त होना ……कहलाता है।
  6. प्रतिबिंब की ऊंचाई और बिम्ब की ऊंचाई का अनुपात ……कहलाता है।
  7. पीढ़ी दर पीढ़ी संचालित होने वाले लक्षण…… कहलाते हैं। 
  8. मनुष्य में…… जनन होता है।

उत्तर – 1.चिपको ,   2.10% 3.समान्तर 4. अनुक्रमनुपाती 5.वर्ण विक्षेपण  6.आवर्धन    7. वंशागत लक्षण 8. लैंगिक 

प्रश्न 3. सही जोड़ी मिलाइये-

  1. स्वपरागण           –          (i)  शुक्राणु
  2. नरयुग्मक            –          (ii) एस्ट्रोजन
  3. पुंकेसर              –          (iii)   लार
  4. मादा                 –          (iv)  द्विलिंगी पुष्पों में
  5. नर                    –          (v)  परागकण
  6. पित्त                  –          (vi) टेस्टोस्टीरोन
  7. एमाइलेज            –          (vii) अतिक्रियाशील
  8. Na                  –            (viii)लिवर

उत्तर – 1. Iv,   2.i , 3.v, 4.ii,  5.vi  6. Vii,  7. iii 8.vii

प्रश्न 4. एक वाक्य में उत्तर लिखिये-

  1. लोहे पर जंग लगना किस प्रकार की अभिक्रिया है?
  2.  अम्ल एवं छार की अभिक्रिया से क्या बनता है?
  3. पारे की मिश्रातू क्या कहलाती है?
  4.  जब कोई तत्व प्रकृति में विभिन्न रूपों में पाया जाता है तो इस गुण को क्या कहते हैं?
  5.  आवर्त तालिका का निर्माण किसने किया?
  6.  किस हार्मोन की कमी से मधुमेह रोग होता है?
  7.  क्या होता है जब कोई परिपक्व स्पाइरोगाइरा तंतु काफी लंबा हो जाता है?
  8. एक इलेक्ट्रॉन पर कितना आवेश होता है?

उत्तर- 1. संक्षारण ,  2.लवण और जल, 3. अमलगम, 4.अपररूप,  5.मेंडलीफ,  6. इन्सुलिन,  7.विखण्डित होकर नवजातों को जन्म देता है, 8. 1.6×10^-19

और आगे के प्रश्न देखें

उत्तर पुस्तिका में कैसे लिखें

अगर आप परीक्षा में अच्छे नंबर लेकर आना चाहते हैं तो जितना जरूरी प्रश्नों को याद करना रहता है उतना ही जरूरी उत्तर पुस्तिका में सही तरीके से लिखना होता है क्योंकि मान लो अगर आपको कोई प्रश्न अच्छे से आ रहा है लेकिन आप सही से उत्तर पुस्तिका में आप उसे नहीं लिख पाते हो तो ऐसी स्थिति में आपकी तैयारी अच्छी होने के बावजूद भी आप उस प्रश्न के पूरे नंबर प्राप्त नहीं कर पाओगे इसलिए उत्तर पुस्तिका में लिखते समय निम्न बातों को अवश्य फॉलो करें।

1. सबसे पहले प्रश्न क्रमांक डालें और उसको अंडरलाइन करें।

2. इसके बाद में उत्तर लिखना शुरू करें लेकिन आपको ध्यान दे रहा है स्पष्ट शब्दों में आपको लिखना है जिससे कोई भी आप की उत्तर पुस्तिका को चेक करें तो आसानी के साथ आपके सभी शब्दों को समझ सके।

3. उत्तर लिखते समय आप टाइटल को अंडर लाइन कर सकते हैं और उत्तर में चिन्हों का प्रयोग अवश्य करें।

4. इस प्रकार से अगर आप सही उत्तर लिखो गे तो आपको उसके पूरे नंबर जरूर मिलेंगे

Note:- कक्षा दसवीं विज्ञान वार्षिक पेपर की यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट में अवश्य बताएं और इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Keshav Khuariya
Keshav Khuariyahttp://examdeep.com
मेरा नाम Keshav है मैं पिछले 5 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं । मैं examdeep.com वेबसाइट पर Exam, Result, Imp Study material, Board exam preparation, Education से संबंधित Article लिखता हूं। लाखों छात्र हमारी वेबसाइट को पसंद करते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments