MP board 12th Hindi Varshik paper 2022- कक्षा 12वीं हिंदी पेपर के लिए यह प्रश्न रट लो

MP board 12th Hindi Varshik paper 2022- कक्षा 12वीं हिंदी पेपर के लिए यह प्रश्न रट लो

MP board 12th Hindi Varshik paper 2022 – एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं हिंदी का वार्षिक पेपर (12th Hindi Varshik paper ) 19 फरवरी को होने वाला है तो ऐसे में सभी छात्र कक्षा 12वीं हिंदी वार्षिक पेपर को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे हैं तो छात्रों आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको इस पोस्ट में क्लास 10TH हिंदी वार्षिक पेपर के लिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आए हैं इन प्रश्नों को आप अवश्य पढ़ें

MP board 12th Hindi Varshik paper 2022- कक्षा 12वीं हिंदी पेपर के लिए यह प्रश्न रट लो
MP board 12th Hindi Varshik paper 2022- कक्षा 12वीं हिंदी पेपर के लिए यह प्रश्न रट लो

Model paper 2021-22

कक्षा – 12th

विषय – हिन्दी

समय- 03:00 घण्टा                                                            पूर्णांक-80

निर्देश :―

  1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं ।
  2. निर्देश अनुसार प्रश्नों के उत्तर हल करें ।
  3. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है। जिनके लिए 1 × 32 अंक निर्धारित हैं।
  4.  प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है शब्द सीमा 30 शब्द है ।
  5. प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है ।
  6. प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।

प्रश्न 1.    सही विकल्प चुनकर लिखिए –

(I)       कवि हरिवंश राय बच्चन उन्मादों में क्या लिए फिरते हैं ?

(अ) अवसर       (ब) अवसाद        (स)  एहसास      (द) एहसान

(ii)      तुलसीदास के अनुसार पेट की आग को कौन बुझा सकता है?

(अ)  बनिया     (ब) किसान      (स)  राम      (द) मजदूर

(iii)      भक्तिन कहां की रहने वाली थी ?

(अ) झांसी       (ब) झूसी        (स)  झुनझुन      (द) झालावाड़

(iv)      यशोधरा बाबू के आदर्श थे-

(अ)  जनादिन          (ब) भूषण    (स) किशनंदा        (द) गिरीश

(v)     क्रिकेट की कमेंट्री करने वाले विशेषज्ञ हैं-

(अ) विराट कोहली      (ब) महेंद्र धोनी    (स) जसदेव सिंह       (द) कपिल देव

(vi)     रेडियो नाटक में नहीं होते हैं-

(अ) दृश्य           (ब) संवाद            (स) पात्र           (द) ध्वनि

उत्तर- (i) (ब) अवसाद, (ii) (स) राम   (iii) (ब) झूसी, (iv) (स) किशनंदा, (v) (स) जसदेव सिंह, (vi) (अ) दृश्य

प्रश्न 2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए-

(i)  अर्थ के आधार पर वाक्य …………के प्रकार होते हैं।

(ii)  दंगल में उतर कर सबसे पहले …..….को प्रणाम करना।

(iii) प्रयोगवाद का प्रारंभ सन …… से माना जाता है ।

(iv) रात में पसरा सन्नाटा अपनी ……….. व्यक्त करता है।

(v)  मोहनजोदड़ो की लंबी सड़क अब…….……… लंबी बची है।

(vi)  कहानी हमारी जीवन का …………..हिस्सा है।

(vii)  उत्तेजना की मूल कारण को ……..….कहते हैं।

उत्तर- (i) आठ, (ii) ढोलों, (iii) 1946 (iv) वेदना  (v) आधी मील, (vi) अभिन्न, (vii) विभाव

प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए-

(i)  आनंद यादव        –      (अ) कुँआरे

(ii)  फीचर लेखन       –      (ब)  चंपू काव्य

(iii) किशन दा           –      (स) तीन तेरह होना

(iv) आचार्य विश्वनाथ  –       (द) जूझ

(v)  सिद्धराज           –       (इ) कथात्मक शैली

(vi) बिखरना            –      (फ़) रसात्मक वाक्यम काव्यम

उत्तर- (i) – (द), (ii) – (इ), (iii) – (अ), (iv) – (फ़), (v) – (ब), (vi) – (स)

प्रश्न 4. एक शब्द में या एक वाक्य में उत्तर लिखिए-

(i)  सब घर एक कर देना का क्या आशय है ?

(ii) भाईचारे का वास्तविक रूप क्या है?

(iii)  मनुष्य पर धन की ओर चेतन पर किसकी विजय होती है?

(iv)  आनंद के पिता का नाम क्या था ?

(v) घटनास्थल से किसी खबर के सीधे प्रसारण को क्या कहते हैं?

(vi)  गड़े मुर्दे उखाड़ना का क्या अर्थ है?

(vii)  बघेली बोली किस क्षेत्र में बोली जाती है?

उत्तर- (i) भेद भाव न रखना     (ii) लोकतंत्र, (iii) जड़ (iv) रत्नप्पा (v) लाइव, (vi) पुरानी बातें याद करना, (vii) बालाघाट

प्रश्न 5.  सत्य/असत्य लिखिए-

(i)  नींद से जागा हुआ कुंभकरण रावण की सामान लग रहा था ।

(ii) शिरीष अद्भुत अवधूत है ।

(iii) श्याम नगर के वृद्ध राजा दंगल और शिकार से घृणा करते थे।

(iv)  दोहा एक वर्णिक छंद है।

(v)  रस को काव्य की आत्मा कहते हैं ।

(vi) भारत की राष्ट्रभाषा हिंदी है।

उत्तर- (i)  असत्य    (ii) सत्य, (iii)असत्य, (iv) असत्य, (v) सत्य, (vi) सत्य

प्रश्न 6.  ‘कैमरे में बंद अपाहिज’ करुणा के मुखोटे में छुपी क्रूरता की कविता है,आशय स्पष्ट कीजिए।

अथवा

कवि चुपके-चुपके क्यों रोता है?

प्रश्न 7. ‘बिना मुरझाए महकने के माने’ का क्या अर्थ है?

अथवा

शब्दरूपी  अंकुर फूटने से कवि का क्या तात्पर्य है?

प्रश्न 8.  भक्तिन अपना वास्तविक नाम लोगों से क्यों छुपाती थी?

अथवा

बाजार के जादू की पकड़ से बचने का सीधा उपाय क्या है?

प्रश्न 9  जाति प्रथा भारतीय समाज में बेरोजगारी व भुखमरी का भी एक कारण कैसे बनती रही है? क्या यह स्थिति आज भी है?

अथवा

शिरीष का फूल किस ऋतु में अपना सौंदर्य बिछड़ता है?

प्रश्न 10 यशोधरा पंत ने  किशन दा के क्वार्टर को मैस क्यों कहा ?

अथवा

शीत पुष्प किसे कहा जाता है? और क्यों?

प्रश्न 11 जनसंचार के प्रमुख साधन कौन-कौन से हैं?

अथवा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की लोकप्रियता के दो कारण लिखिए ।

प्रश्न 12 रस किसे कहते हैं इसके अंगो के नाम लिखिए।

अथवा

दोहा छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए ।

प्रश्न 13 ओज गुण का एक उदाहरण लिखिए

अथवा

संदेह अलंकार का उदाहरण लिखिए ।

प्रश्न 14  बोली किसे कहते हैं?

अथवा

मुहावरे तथा लोकोक्तियां में अंतर लिखिए।

प्रश्न 15 मध्यप्रदेश में बोली जाने वाली बोलियों के नाम लिखिए।

अथवा

निपात किसे कहते हैं?

प्रश्न 16 गोस्वामी तुलसीदास अथवा हरिवंश राय बच्चन  का साहित्यिक परिचय निम्न बिंदुओं के आधार पर लिखिए ।

(अ) दो रचनाएं          (ब) भाव पक्ष-कला पक्ष      (स) साहित्य में स्थान

प्रश्न 17. हजारी प्रसाद द्विवेदी अथवा महादेवी वर्मा का साहित्यिक परिचय निम्न बिंदुओं के आधार पर लिखिए-

(अ) दो रचनाएं       (ब) भाषा – शैली      (स) साहित्य में स्थान

प्रश्न 18 निम्नलिखित मुहावरे के अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए-

(i)  अंधे को दिया दिखाना

(ii)  कलेजे पर पत्थर रखना

(iii) कान भरना

अथवा

निम्न लिखित वाक्यों को शुद्ध कीजिए-

(i) में भयंकर भीड़ थी।

(ii) मैदान पर बच्चे खेल रहे थे ।

(iii) यहां केसरिया दूध की लस्सी मिलती है।

प्रश्न 19. निम्नलिखित अपठित गद्यांश या पद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

“मानव समाज का सर्वोत्तम फल है। समाज एवं परिस्थितियां ही साहित्यकार के व्यक्तित्व का निर्माण करती हैं। साहित्यकार की अनुभूति समाज एवं परिस्थितियों की देन होती है। ज्ञान राशि के संचित कोष का नाम ही साहित्य है। साहित्य और समाज अन्योन्याश्रित हैं। साहित्य समाज का दर्पण है। मनुष्य जिस वातावरण में रहता है, उसका प्रभाव भी उस पर पड़ता है। समाज की ओर से आंखें मूंदकर साहित्यकार नहीं चल सकता। साहित्य समाज का दर्पण होने के नाते समयुगीन परिस्थितियों का चित्र भी  प्रतिबिंबित करता है। साहित्यकार का कर्तव्य है कि वह अपने देश काल एवं परिस्थितियों का सच्चा चित्र प्रस्तुत कर उसमें कल्पना का इंद्रधनुषी रंग भर दे।

प्रश्न :-

i. साहित्यकार का क्या कर्तव्य है?

ii. गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए ।

iii. उपयुक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।

अथवा

“अवसर है, स्वर्णिम सयुग  है, खो न इसे नादानी में,

रंगरेलियो में, छेड़छाड़ में, मस्ती में, मनमानी में।।

तरुण, विश्व की बागडोर ले तू अपने कठोर कर में,

स्थापित कर रे मानवती बर्बर नृशंस के उर में।

दंभी को कर ध्वस्त धरा पर अस्त-त्रस्त पाखंडों को,

करुणा शांति स्नेह सुख भरदे बाहर में, अपने घर में।

यौवन की ज्वाला वाले दे अभयदान पद दलितों को,

तेरे चरण में आहत जग आश्वासन श्वास गहे।”

प्रश्न :-

i. ” अवसर है, स्वर्णिम सयुग , कवि ने किस अवसर को स्वर्णिम सयुग कहा है ?

ii. विश्व की बागडोर किसके हाथों में शोभा पाती है और क्यों?

iii. ” दे अभयदान पद दलितों को, पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 20. निम्नलिखित पद्यांश  की संदर्भ प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए –

”  मैं जग-जीवन का भार लिए फिरता हूं,

फिर भी जीवन में प्यार लिए फिरता हूं ।

कर दिया किसी ने झंकृत जिन को छूकर,

मैं सांसों के दो तार लिए फिरता हूं।।”

अथवा

“खेत न किसान को, भिखारी को न भीख ,

बलि बनिक को बनिज, न चाकर की चाकरी

जीविका विहीन लोग सीद्यमान सोच बस ,

कहैं एक एकन सों ‘ कहाँ जाई का करी?'”

प्रश्न 21.  निम्नलिखित गद्यांश के संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए।

“अवधूतों के मुंह से ही संसार की सबसे सरल रचनाएं निकली हैं। कबीर बहुत कुछ शिरीष के समान ही थे मस्त और बेपरवाह, पर सरस और मादक। कालिदास भी जरूर अनासक्त योगी रहे होंगे। शिरीष के फूल फक्कड़ाना मस्ती से ही उपज सकते हैं और’ मेघदूत’। का काव्य  उसी प्रकार के अनासक्त अनाविल उन्मुक्त हृदय में उमड़ सकता है।”

अथवा

“बाजार में एक जादू है। वह जादू आंख की रहा काम करता है। वह रूप का जादू है जैसे चुंबक का जादू लोहे पर ही चलता है, वैसे ही इस जादू की भी मर्यादा है। जेब भरी हो और मन खाली हो ऐसी हालत में ही जादू का खूब असर होता है। जेब खाली हो और मन भरा न हो, तो भी जादू चल जाएगा। मन खाली है तो बाजार की अनेकानेक चीजों का निमंत्रण उस तक पहुंच जाएगा। कहीं उस वक्त जेब भरी हो, तब तो वह मन किसकी मानने वाला है।”

प्रश्न 22. सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल को  अंकसूची की द्वितीय प्रति हेतु आवेदन पत्र लिखिए।

अथवा

परीक्षा काल में ध्वनि विस्तारक यंत्र लाउडस्पीकर के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने हेतु जिलाधीश को पत्र लिखिए।

प्रश्न 23.  निबंध लेखन ―

  1. स्वच्छ भारत अभियान
  2. कोरोना  महामारी लक्षण एवं उपचार
  3.  समाचार पत्र का महत्व
  4.  नारी सशक्तिकरण।

Note- यह क्लास 12th मॉडल पेपर ब्लूप्रिंट और सिलेबस को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है इसमें दिए गए सभी क्वेश्चन इंपोर्टेंट है इन्हें अवश्य याद करें। और इसके अलावा भी अपनी तैयारी रखें।

4.5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here