Mp board 9th final Paper Solve 2022:- आज फाइनली क्लास 9th गणित वार्षिक पेपर हो चुका है हमें उम्मीद है कि आप सभी छात्रों का गणित का पेपर अच्छा गया होगा लेकिन पेपर देने के बाद सभी छात्र घर आकर एक बार पेपर का Solution अवश्य देखते हैं जिससे उनको संतुष्टि मिल सके कि कितने क्वेश्चन हमने सही किए हैं कितने हमसे गलत हुए हैं तो इसकी पुष्टि आप इस पोस्ट के माध्यम से कर सकते हैं क्योंकि इस पोस्ट में हम क्लास नाइंथ गणित वार्षिक पेपर 2022 के सभी ऑब्जेक्टिव प्रश्नों Solve करने वाले हैं तो आप यहां से 9th math answer key देख सकते हैं

और इसके अलावा इस पोस्ट के अंदर आपको क्लास नाइंथ गणित वार्षिक पेपर भी मिलने वाला है जो छात्र भविष्य में क्लास नाइंथ की वार्षिक परीक्षा देंगे उनको पैटर्न समझने के लिए हाफ क्लास नाइंथ गणित वार्षिक पेपर 2022 को डाउनलोड करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।
प्र. 1 सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(i) यदि एक पेन की कीमत 8₹ है, तो 12 पेन की कीमत होगी –
(अ) 80
(ब) 96
(स) 69
(द) 20
(ii) एक परिमेय और एक अपरिमेय संख्या का योगफल या अंतर होगा –
(अ) परिमेय संख्या
(ब) अपरिमेय संख्या
(स) प्राकृत संख्या
(द) पूर्णाक
(iii) निम्नलिखित में से कौन सा बहुपद नहीं है?
(अ) 5
(ब) √2x+3
(स) y+3
(द) 0
(iv) समीकरण y = 3x + 5 का –
(अ) एक अद्वितीय हल है।
(ब) केवल दो हल हैं।
(स) अपरिमित रूप से अनेक हल हैं।
(द) कोई हल नहीं है।
(v) तीन असंरेखीय बिन्दुओं से जाने वाले वृत्तों की संख्या होती है –
(अ) 1
(ब) 2
(स) 3
(द) अनन्त
(vi) बेलन के पृष्ठीय क्षेत्रफल का सूत्र है
(अ) 2πrh
(ब) πr2h
(स) 2πr (r+h)
(द) 1/2πr2 h
प्र. 2 रिक्त स्थान में सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(i) 50÷ 7 में शेषफल का मान ………..होगा। (7/1/2)
(ii) दो चर वाले रैखिक समीकरण का आलेख एक…………होता है। (परवलय / वृत्त / सरल रेखा)
(iii) रेखा का वह भाग जिसका एक अंत बिन्दु हो……… कहलाता है। (रेखाखण्ड / किरण / रेखा)
(iv) एक समचतुर्भुज के विकर्ण ……………होते हैं। (बराबर / समांतर / लंब)
(v) वृत्त की सबसे बड़ी जीवा वृत्त का……….. होती है। (व्यास / केन्द्र / चाप)
(vi) किसी घटना के घटित होने की प्रायिकता का अधिकतम मान…………. होता है। (1/0/-1)
(vii) त्रिभुज का क्षेत्रफल उसके आधार और संगत शीर्ष लंब के गुणनफल का………….. होता है।.
प्र. 4 सत्य / असत्य लिखिए
(i) प्रत्येक प्राकृत संख्या एक पूर्ण संख्या होती है।
(ii) मूल बिन्दु में भुज और कोटि दोनों शून्य होते हैं।
(ii) एक ऋजुकोण की माप 180° होती है।
(iv) दो सर्वांगसम आकृतियों का क्षेत्रफल बराबर होता है।
(v) अधिकतम बारम्बारता वाले प्रेक्षण को बहुलक कहा जाता है।
(vi) किसी घटना के घटित होने की प्रायिकता ऋणात्मक नहीं हो सकती।
प्र. 5 एक वाक्य में उत्तर लिखिए
(i) रैखिक बहुपद की परिभाषा लिखो।
(ii) बिन्दु (-2, 3) किस चतुर्थांश में स्थित है?
(i) एक समकोण त्रिभुज में यदि एक कोण 50° का है, तो अन्य दो कोणों की माप क्या होगी?
(iv) समांतर चतुर्भुज का नामांकित चित्र बनाइये ।
(v) यदि किसी त्रिभुज की भुजाएं a, b और c हो, तो इसका अर्द्ध परिमाप क्या होगा?
(vi) शंकु का आयतन ज्ञात करने का सूत्र लिखिए ।
(vii) प्रेक्षणों का माध्य ज्ञात करने का सूत्र बताओ।
Note- कक्षा 9वी गणित वार्षिक पेपर के ऑब्जेक्टिव प्रश्न के सही आंसर जल्द ही अपडेट कर दिए जाएंगे जैसा कि आप सभी जानते हैं आज क्लास नाइंथ की गणित का वार्षिक पेपर हुआ है तो क्लास नाइंथ गणित वार्षिक क्वेश्चन पेपर की Answer key आने में थोड़ा समय जरूर लगेगा लेकिन जल्द ही आप नीचे से आंसर देख पाएंगे
9th math Answer key (coming soon)
Class 9th math varshik Question Paper2022 PDF Download
जो छात्र क्वेश्चन पेपर डाउनलोड करना चाहते हैं वह नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके क्लास नाइंथ गणित वार्षिक पेपर का क्वेश्चन पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
9th Question Paper PDF