MP board 9th Math varshik Paper 2023 – कक्षा नवी गणित वार्षिक पेपर कैसा आएगा या class 9th Math varshik Paper 2023 में कौन-कौन से प्रश्न पूछे जाएंगे आज आपको इस पोस्ट में विस्तार से बताने वाले हैं जिससे आप क्लास 9TH गणित वार्षिक पेपर में अच्छे अंक लेकर आ सके और पूरी तैयारी अच्छे से कर सकें क्योंकि क्लास 9th बोर्ड परीक्षा में सभी छात्र अच्छी परसेंट बनाना चाहते होंगे और मेरिट लिस्ट में अपना नाम जरूर देखना चाहते होंगे इसलिए हम आपकी तैयारी को ध्यान में रखते हुए क्लास 9TH गणित वार्षिक पेपर के लिए जो प्रश्न आपको बताने वाले हैं उन सभी को अच्छे से जल्दी रट लीजिए

छात्रों हमने पिछले वर्ष की परीक्षाओं में भी छात्रों को जो प्रश्न बताए थे उनमें से कई सारे प्रश्न पूछे गए थे इसलिए आप भी MP board 9th Math varshik Paper 2023 देने से पहले आज और अभी यह सभी प्रश्नों को रख लीजिए।
(1.) यदि तीन या अधिक बिन्दु एक ही रेखा पर स्थित हों तो वे कहलाते हैं-
(a) सरेख बिन्दु (b) असरेख बिन्दु
(c) संपाती बिन्दु (d) उपर्युक्त में कोई नहीं
उत्तर- (a) सरेख बिन्दु
(2.) वे दो कोण जिनका योग 180° हो कहलाते हैं-
(a) पूरक कोण (b) संपूरक कोण
(c) आसन्न कोण (d) प्रतिवर्ती कोण
उत्तर-(b) संपूरक कोण
(3.) किसी त्रिभुज के सभी कोणों का योग होता है-
(a) 60° (b) 90°
(c) 180° (d) 360°
उत्तर-(c) 180°
(4.) किसी समकोण त्रिभुज का एक कोण 50° तो
शेष कोणों की माप होगी-
(a) 90°, 50° (b) 90°, 40°
(c) 90°, 60° (d) 90°,45°
उत्तर-(b) 90°, 40°
(5.) दो आकृतियाँ सर्वांगसम होती हैं यदि उनका—
(a) एक ही आकार और माप हो
(b) एक ही प्रकार हो
(c) एक ही रूप के हों
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (a) एक ही आकार और माप हो
(6.) त्रिभुज की बराबर भुजाओं के सम्मुख कोण होते है-
(a) असमान (b) समान या बराबर
(c) कुछ कह नहीं सकते (d) उपर्युक्त में कोई नहीं
उत्तर-(b) समान या बराबर
(7.) एक समकोण त्रिभुज ABC में ZB समकोण है
और यदि ZC = 45° तो A की माप होगी-
(a) 40° (b) 50°
(c) 55° (d) 45°
उत्तर- (d) 45°
■ रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए
(1.) समान भुजाओं वाले दो वर्ग………….होते हैं।
उत्तर- 1. सर्वांगसम,
(2.) त्रिभुज के बराबर कोणों की सम्मुख भुजाएँ………….….होती हैं।
उत्तर-2. बराबर/समान,
(3.) यदि एक त्रिभुज की तीनों भुजाएँ दूसरे त्रिभुज की तीनों भुजाओं के बराबर हों, तो दोनों त्रिभुज……….होते हैं।
उत्तर- 3. सर्वांगसम,
(4.)एक त्रिभुज जिसकी दो भुजाएँ बराबर हो………..त्रिभुज कहलाता है।
उत्तर -4. समद्विबाहु।
(5.) वह कोण जो 180° से अधिक, परन्तु 360° से कम माप का होता है एक……….कहलाता है।
उत्तर- 1. प्रतिवर्ती कोण,
(6.) जब दो किरणें एक ही अंत बिन्दु से प्रारंभ होती हैं, तो एक…………..बनता है।
उत्तर -2. कोण,
(7.)एक रेखा का वह भाग जिसके दो अंत बिन्दु हों एक
………कहलाता है।
उत्तर – 3. रेखाखंड,
सत्य / असत्य लिखिए
(1.) वे रेखाएँ जो एक ही रेखा के समांतर होती हैं परस्पर समान्तर होती हैं।
उत्तर- 1. सत्य,
(2.) यदि दो रेखाएँ परस्पर प्रतिच्छेद करें, तो शीर्षाभिमुख कोण बराबर होते हैं।
उत्तर- 2. सत्य,
(3.) यदि किसी त्रिभुज की एक भुजा को बढ़ाया जाए, तो इस प्रकार बना बहिष्कोण अपने दोनों अंतः अभिमुख कोणों के योग से अधिक होता है।
उत्तर- 3. असत्य ।
(4.) समबाहु त्रिभुज का प्रत्येक कोण 50° होता है।
उत्तर-असत्य
(5.)समान त्रिज्याओं वाले दो वृत्त सर्वांगसम होते हैं।
उत्तर-सत्य
(6.)यदि एक त्रिभुज की दो भुजाएँ और अंतर्गत कोण दूसरे त्रिभुज की दो भुजाओं और अंतर्गत कोण के बराबर हों तो दोनों त्रिभुज सर्वांगसम होते हैं।
उत्तर-सत्य
(7.)एक त्रिभुज के दो कोण और एक भुजा दूसरे त्रिभुज के दो कोणों और संगत भुजा के बराबर होने पर भी दोनों त्रिभुज सर्वांगसम नहीं होते हैं।
उत्तर- असत्य
क्लास 9th गणित वार्षिक पेपर 2023 कैसा आएगा
छात्रों एमपी बोर्ड MP board 9th Math varshik Paper 2023 पेपर में कितने ऑब्जेक्टिव प्रश्न आने वाले हैं और कितने सब्जेक्ट प्रश्न आने वाले हैं यह माध्यमिक शिक्षा मंडल ने निर्धारित कर दिया है अगर आपको इसके बारे में जानकारी नहीं है तो आप क्लास 9th गणित वार्षिक पेपर देने से पहले आप यहां से चेक कर सकते हैं क्योंकि पेपर का पैटर्न समझना बहुत जरूरी है तभी हम अच्छे से तैयारी कर सकते हैं कक्षा 9वीं बोर्ड परीक्षा में अच्छी परसेंटेज बना सकते हैं।
निर्देश-
प्रश्न पत्र निर्माण हेतु विशेष निर्देश
1. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। सही विकल्प 06 अंक रिक्त स्थान 07 अंक, सही जोड़ी 06 अंक, एक वाक्य में उत्तर 07 अंक, सत्य-असत्य 06 अंक संबंधी प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न पर 01 अंक निर्धारित है। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को छोड़कर सभी प्रश्नों में आंतरिक विकल्प का प्रावधान होगा। यह विकल्प समान इकाई उप इकाई से तथा समान कठिनाई स्तर वाले होंगे। इन प्रश्नों की उत्तर सीमा निम्नानुसार होगी-
अतिलघुउत्तरीय प्रश्न 02 अंक लगभग 30 शब्द
लघुउत्तरीय प्रश्न 03 अंक लगभग 75 शब्द
विश्लेषणात्मक 04 अंक लगभग 120 शब्द
2. 40 प्रतिशत वस्तुनिष्ठ प्रश्न, 40 प्रतिशत पाठ्यवस्तु पर आधारित प्रश्न, 20 प्रतिशत विश्लेषणात्मक प्रश्न होंगे।
3. सत्र 2021-22 हेतु कम किये गये पाठ्यक्रम से प्रश्न पत्र में प्रश्न न दिये जायें।
4. पाठ्यवस्तु पर आधारित प्रायोजना कार्य हेतु 20 अंक आवंटित हैं।
9th Math paper pattern
Class 9th Math reduce syllabus 2023
MP Board में क्लास 9th गणित वार्षिक परीक्षा 2023 के लिए कुछ पाठ्यक्रम को कम किया है इसलिए आपको यह पाठ्यक्रम या यह Topicks आपको नहीं पढ़ना है जो आप नीचे देख सकते हैं।
यह सभी पढ़े-
MP Board कक्षा 9वीं हिंदी वार्षिक पेपर 2023
MP Board कक्षा 9वीं अंग्रेजी वार्षिक पेपर 2023
MP Board कक्षा 9वीं विज्ञान वार्षिक पेपर 2023
MP Board कक्षा 9वीं सामाजिक विज्ञान वार्षिक पेपर 2023
MP Board कक्षा 9वीं संस्कृत वार्षिक पेपर 2023
MP Board कक्षा 9वीं गणित वार्षिक पेपर 2023
कक्षा 9वीं गणित उत्तर पुस्तिका कैसे लिखें
छात्रों को कक्षा नवीं गणित उत्तर पुस्तिका लिखते समय आपको विशेष ध्यान देना है क्योंकि सबसे पहले तो आपको अपना फ्रंट पेज पर देना है कॉपी का जो अति महत्वपूर्ण है इसके बाद में आपको क्लास 9TH गणित क्वेश्चन पेपर को ध्यान से पढ़ लेना है एक बार पूरा इसके बाद में आपको जो प्रश्न अच्छे से आ रहे हैं आपको उन को हल करना है सबसे पहले अगर आपको शुरू से ही क्वेश्चन आ रहे हैं जो आपको याद है तो और अच्छी बात है आप क्रमबद्ध तरीके से सभी प्रश्नों को हल कर सकते हैं लेकिन अगर आपको शुरू की कुछ प्रश्न याद नहीं है तो आप कॉपी में कटाकुटी ना करें आप उन प्रश्नों को सर्वप्रथम हल करें जो आपको अच्छे आ रहे हैं और जो प्रश्न आपको कम आ रहे हैं और वे प्रश्न को आप लास्ट में हल कर सकते हैं।
उत्तर पुस्तिका में जब भी आप आंसर लिखे तो स्पष्ट शब्दों में लिखें जिससे चेक करने वाला आसानी से पढ़ सके तभी आपको पूरे नंबर मिलेंगे।
उत्तर पुस्तिका में उत्तर लिखते समय समय का मैनेजमेंट करते चलें जैसे आप 3 घंटे में पूरा पेपर हल कर सके और कोई प्रश्न आपसे रह ना जाए।
Note:- छात्रों कक्षा नवीं गणित वार्षिक पेपर 2023 कि इस पोस्ट में हमने जो प्रश्न आपको बताया है वह महत्वपूर्ण प्रश्न है सिर्फ आपको उन पर ही निर्भर नहीं रहना है अपनी तरफ से भी पूरी तैयारी करना है।