Saturday, July 27, 2024
HomeMP Board examकक्षा 9वीं विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर 2023 MP board

कक्षा 9वीं विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर 2023 MP board

MP board 9th Science Half yearly paper 2023- हेलो दोस्तों कक्षा 9वीं विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर 6 जनवरी 2023 को आपके स्कूल में आयोजित होने वाला है लेकिन इस वर्ष आपका Class 9th Science का पेपर कैसा आएगा यह हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे अगर आप कक्षा 9वीं के विद्यार्थी हैं और MP board 9th Science Half yearly paper 2023 को लेकर परेशान हो रहे हैं या आपकी विज्ञान अर्धवार्षिक क्वेश्चन पेपर की तैयारी बिल्कुल भी नहीं हुई है तो इस पोस्ट को जरूर पढ़ें। हम आपको कक्षा 9वीं विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर के लिए कुछ महत्वपूर्ण स्टडी मैटेरियल देने वाले हैं जैसे – Science ardhvaarshik paper, Solution, IMP Q. , Objective Question With Solution, यह सभी स्टडी मटेरियल आपको इस पोस्ट में मिलने वाला है जिसे आपको अच्छे से रट कर ही पेपर देने के लिए जाना है। तो चलिए देख लेते हैं।

MP board Class 9th Science half yearly question paper 2023/ कक्षा 9वीं विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर 2023 

Board Neme

MP Board/ MPBSE

State

Madhya Pradesh

Exam Name

Ardhvaarshik Pariksha 2023

Exam Start Date

2 January 2023

Exam End Date

9 January 2023

Category

Ardhvaarshik Paper

Class

9th

Paper

Science Question paper

Official website

MPBSE

Teligram join

Join

कक्षा 9वीं विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर 2023 के लिए ऑब्जेक्टिव प्रश्न 

कक्षा 9वीं विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर के लिए ऑब्जेक्टिव प्रश्नों पर आपको विशेष ध्यान देना है क्योंकि ऑब्जेक्टिव प्रश्न आपकी परसेंट को भी बढ़ाएंगे और आपको अच्छे नंबर भी दिलाएंगे इसलिए आप अपने विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके हल सहित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन देख सकते हैं।

Science Objective Question With Solution

कक्षा 9वीं विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर 2023 के लिए  महत्वपूर्ण प्रश्न

छात्रों कक्षा नवी विज्ञान पेपर देने से पहले आप यह सभी प्रश्नों को अच्छे से याद कर लेना है क्योंकि यह सभी क्वेश्चन आपकी विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर के लिए अति महत्वपूर्ण है- 

1. आसवन विधि क्या है ?

2. क्रोमैटोग्राफी विधि क्या है ?

3. प्रभाजी आसवन किसे कहते हैं ?

4. क्रिस्टलीकरण विधि के दो अनुप्रयोग लिखिए |

6. भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तनों के दो गुण लिखिए 

1. भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तनों के दो उदाहरण लिखिए |

1.द्रव्यमान संरक्षण का नियम उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिये |

2. स्थिर अनुपात का नियम उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिये

3.डाल्टन के परमाणु सिद्धांत के प्रमुख बिंदु लिखिए |

4.निम्नलिखित के सूत्र लिखिए

सोडियम ऑक्साइड एल्युमीनियम ऑक्साइड सोडियम सल्फाइड एवं कैल्शियम कार्बोनेट

5. कार्बन डाइऑक्साइड यौगिक में कार्बन एवं ऑक्सीजन के द्रव्यमान अनुपात की गणना कीजिए।

6.आयन किसे कहते हैं ऋण आयन एवं धनायन को उदाहरण देकर समझाइए ।

1. थॉमसन का परमाणु मॉडल लिखिए।

2.फास्फोरस परमाणु में उपस्थित इलेक्ट्रॉन प्रोटॉन एवं न्यूट्रॉन की संख्या लिखिए।

3.संयोजकता किसे कहते हैं मैग्नीशियम एवं एल्युमिनियम की संयोजकता लिखिए

4.परमाणु संख्या एवं द्रव्यमान संख्या क्या व्यक्त करती हैं।

5.समस्थानिक एवं समभारिक तत्वों में अंतर लिखिए

6.समस्थानिकों के दो अनुप्रयोग लिखिए

8.परमाणु संख्या से क्या आशय है ?

9. परमाणु द्रव्यमान से क्या आशय है ?

10.समस्थानिक के कोई दो अनुप्रयोग लिखिए।

11.बोर का परमाणु मॉडल की अवधारणा लिखिए।

12.थॉमसन के परमाणु मॉडल के आधार पर व्याख्या कीजिये कि परमाणु उदासीन होते हैं।

13. हीलियम में उपस्थित इलेक्ट्रॉन प्रोटॉन एवं न्यूट्रॉन की संख्या लिखिए।

14. संयोजकता किसे कहते हैं?

15. न्यूट्रॉन के गुण लिखिए |

16. ऊर्जा स्तर किसे कहते हैं उसे किस प्रकार दर्शाया जाता है।

17. सल्फर परमाणु का संकेत एवं परमाणु संख्या लिखिए।

18. क्लोरीन • परमाणु की परमाणु संख्या एवं द्रव्यमान संख्या लिखिए।

19.इलेक्ट्रॉन के 2 गुण लिखिए।

20. लिथियम एवं क्लोरीन परमाणु की संयोजकता लिखिए।

1. माइटोकॉन्ड्रिया का नामांकित चित्र बनाइये।

2.यदि गाल्जी उपकरण न हो तो कोशिका के जीवन में क्या प्रभाव होगा ?

3.अमीबा अपना भोजन कैसे प्राप्त करता है?

4.दोहरी झिल्ली वाले दो अंगको के नाम लिखिए

5.कोशिका झिल्ली बनाने वाले लिपिड एवं प्रोटीन का संश्लेषण कहाँ होता है ?

6.तीन कोशिका अंगों के नाम लिखिए जिनमें स्वयं के डीएनए तथा राइबोसोम होते हैं।

13. कायिक वृद्धि एवं मरम्मत हेतु किस प्रकार के कोशिका विभाजन की आवश्यकता

14. युग्मको के बनने के लिए किस प्रकार का कोशिका विभाजन होता है? इस विभाजन का महत्व लिखिए |

15. कोशिका में पाए जाने वाले तीन अंगको के नाम एवं उनके कार्य लिखिए।

और आगे के प्रश्न पढ़े।

कक्षा 9वी विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर कैसा आएगा

MP board 9th Science Half yearly paper 2023 का पेपर इस बार थोड़ा सा कठिन आपको देखने को मिल सकता है लेकिन माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 9वीं विज्ञान का पेपर तैयार करने के लिए जो दिशा निर्देश दिए हैं वह कुछ इस प्रकार से है इन्हीं दिशा निर्देशों के आधार पर आपका विज्ञान का क्वेश्चन पेपर देखने को मिलेगा। जो निम्न प्रकार है-

प्रश्न पत्र निर्माण हेतु विशेष निर्देश

40 प्रतिशत वस्तुनिष्ठ प्रश्न 40 विषयपरक प्रश्न 20 प्रतिशत विश्लेषणात्मक प्रश्न होगें।

1.प्रश्न क्रमांक 01 से 04 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होगे। सही विकल्प रिक्त स्थान सही जोड़ी एक में उत्तर संबंधी प्रश्न होगें। रिक्तस्थान एवं एक वाक्य में उत्तर के लिए 7-7 अंक तथा सही विकल्प तथा सही जोडी के लिए 8-8 अंक निर्धारित है।

2.वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को छोड़कर अन्य सभी प्रश्नों में आंतरिक विकल्प का प्रधान होगा। यह विमान

इकाई / उप इकाई से तथा समान कठिनाई स्तर वाले होगे। इन प्रश्नों की उत्तर सीमा निम्नानुसार होगी-

अतिलघुतरीय प्रश्न (2 अंक) – शब्द सीमा अधिकतम 30 शब्द

लघुउत्तरीय प्रश्न (3 अंक) – शब्द सीमा अधिकतम 75 शब्द

विश्लेषणात्मक प्रश्न (4 अंक) – शब्द सीमा अधिकतम 120शब्द

3.कठिनाई स्तर 40 प्रतिशत सरत प्रश्न 45 प्रतिशत सामान्य प्रश्न 15 प्रतिशत कठिन प्रश्न

कक्षा 9वी विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर 2023 के लिए कम किया गया पाठ्यक्रम

कक्षा नौवीं का विज्ञान का कुछ पाठ्यक्रम सत्र 2022-23 के लिए हटा दिया गया है इसलिए जो भी पाठ्यक्रम हटाया गया है वह आप को विज्ञान के पेपर में देखने को आपको नहीं मिलेगा इसलिए आप काम की गई पाठ्यक्रम को पढ़ कर अपना समय व्यर्थ ना करें कक्षा 9वीं विज्ञान के लिए हटाया गया पाठ्यक्रम नीचे देख सकते हैं-

कक्षा 9वीं विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर PDF download

छात्रों अक्सर पिछले वर्ष के क्वेश्चन पेपर से परीक्षाओं में प्रश्न पूछ लिए जाते हैं और हम कक्षा 9वीं विज्ञान अदवार्षिक परीक्षा के पिछले वर्ष की बात करें तो 9th Science Half yearly paper 2023 में पिछले वर्ष के क्वेश्चन पेपर से प्रश्न आए थे इसलिए आपका जो कक्षा नवी विज्ञान अर्धवार्षिक का पेपर 6 जनवरी को होने वाला है उसमें भी आपको पिछले वर्ष के क्वेश्चन पेपर से क्वेश्चन देखने को मिल सकते हैं इसलिए आपको इस बार कक्षा नवी विज्ञान अर्धवार्षिक का previous Question paper मैं दिए गए सभी प्रश्नों को भी आपको याद कर लेना चाहिए। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके विज्ञान अर्धवार्षिक का पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।

Science Ardhvaarshik paper PDF

छात्रों exam Deep वेबसाइट पर आपका स्वागत है परीक्षाओं की तैयारी और शिक्षा से जुड़ी हर खबर के लिए exam Deep पर आते रहे।

Keshav Khuariya
Keshav Khuariyahttp://examdeep.com
मेरा नाम Keshav है मैं पिछले 5 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं । मैं examdeep.com वेबसाइट पर Exam, Result, Imp Study material, Board exam preparation, Education से संबंधित Article लिखता हूं। लाखों छात्र हमारी वेबसाइट को पसंद करते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments