Saturday, July 27, 2024
Homemp boardMP board exam 2022 कक्षा दसवीं विज्ञान वायरल सैंपल पेपर

MP board exam 2022 कक्षा दसवीं विज्ञान वायरल सैंपल पेपर

MP board exam 2022:- एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं विज्ञान वार्षिक पेपर के लिए विज्ञान का सैंपल पेपर लेकर आए हैं जो आपके विज्ञान पेपर की तैयारी के लिए important है इसलिए आप इस कक्षा दसवीं विज्ञान सैंपल पेपर को अच्छे से पढ़ें और सभी क्वेश्चन और को अच्छे से याद करने आपकी वार्षिक पेपर के लिए और इसमें जो ऑब्जेक्टिव टाइप की क्वेश्चन है उनकी तो आपको इस सैंपल पेपर में आंसर भी मिल जाएंगे जिससे आपको ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी इसलिए आप नीचे दी गई सैंपल पेपर को पहले पढ़ लीजिए।

एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं विज्ञान सैंपल पेपर 2022 (class 10th science viral sample paper 2022)

Sample Paper 2022

कक्षा – 10th

विषय –  विज्ञान

समय- 03:00 घण्टा                                                            पूर्णांक-80

निर्देश :―

  1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं ।
  2. निर्देश अनुसार प्रश्नों के उत्तर हल करें ।
  3. प्रश्न क्रमांक 1 से 4 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है। जिनके लिए 1 × 32 अंक निर्धारित हैं।
  4.  प्रश्न क्रमांक 5 से 14 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है शब्द सीमा 30 शब्द है ।
  5. प्रश्न क्रमांक 15 से 18 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है ।
  6. प्रश्न क्रमांक 19 से 22 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।

प्रश्न .1 सही विकल्प चुनकर लिखिए-

  1. निम्न में से कौन क्षारक नहीं है-
  2. NaOH    (b)  KOH     (c) NH4OH     (d) C2H5OH

    2. पतले तारों में धातुओं के खींचे जा सकने की क्षमता कहलाती है- 

  1. तन्यता   (b)आघातवर्धनीयता  (c)  ध्वनिकता (d) चालकता

   3.  मनुष्य में वृक्क एक तंत्र का भाग है, जो संबंधित है-  

  1. पोषण    (b)  स्वसन      (c)  उत्सर्जन    (d)  परिवहन

    4.  ऊतकों से निकलने के बाद रक्त में वृद्धि होती है-  

  1. CO2    (b) जल      (c)  हिमोग्लोबिन    (d)  ऑक्सीजन 

     5.  किस में जेनेटिक पदार्थों का परस्पर विनिमय में होता है –

          (a) वर्धी प्रजनन  (b)  लैंगिक प्रजनन  (c)  अलैंगिक प्रजनन  (d)  मुकुलन

    6.  लेंस की क्षमता का SI मात्रक है-

         (a) मीटर       (b) सेंटीमीटर      (c)  डायोप्टर   (d) किलोमीटर 

    7.  स्वस्थ मनुष्य के लिए स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी है-

         (a)  20 सेंटीमीटर   (b) 25 सेंटीमीटर  (c) 10 सेंटीमीटर  (d) 30 सेंटीमीटर

   8. उपकरणों को विद्युत आघात से बचाने वाली युक्ति है-

 (a)  जनित्र    (b) मोटर (c)  फ्यूज  (d) धारा नियंत्रक 

उत्तर- 1.(d) C2H5OH,    2.(a) तन्यता 3.(c)  उत्सर्जन, 4.CO2  5.(b) लैंगिक जनन  6.(c) डायोप्टर   7.(b) 25 सेंटीमीटर,  8. (c)  फ्यूज़

प्रश्न 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

  1. सुंदरलाल बहुगुणा के नेतृत्व में ……आंदोलन का काफी प्रचार प्रसार हुआ।
  2. एक पोषण स्तर से दूसरे पोषण स्तर के लिए ऊर्जा का स्थानांतरण…… प्रतिशत होता है।
  3. पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में खींची गई क्षेत्र रेखाएं परस्पर ……होती है।
  4. किसी तार का प्रतिरोध उसकी लंबाई के…… होता है।
  5. श्वेत प्रकाश का रंगों में विभक्त होना ……कहलाता है।
  6. प्रतिबिंब की ऊंचाई और बिम्ब की ऊंचाई का अनुपात ……कहलाता है।
  7. पीढ़ी दर पीढ़ी संचालित होने वाले लक्षण…… कहलाते हैं। 
  8. मनुष्य में…… जनन होता है।

उत्तर – 1.चिपको ,   2.10% 3.समान्तर 4. अनुक्रमनुपाती 5.वर्ण विक्षेपण  6.आवर्धन    7. वंशागत लक्षण 8. लैंगिक 

प्रश्न 3. सही जोड़ी मिलाइये-

  1. स्वपरागण           –          (i)  शुक्राणु
  2. नरयुग्मक            –          (ii) एस्ट्रोजन
  3. पुंकेसर              –          (iii)   लार
  4. मादा                 –          (iv)  द्विलिंगी पुष्पों में
  5. नर                    –          (v)  परागकण
  6. पित्त                  –          (vi) टेस्टोस्टीरोन
  7. एमाइलेज            –          (vii) अतिक्रियाशील
  8. Na                  –            (viii)लिवर

उत्तर – 1. Iv,   2.i , 3.v, 4.ii,  5.vi  6. Vii,  7. iii 8.vii

प्रश्न 4. एक वाक्य में उत्तर लिखिये-

  1. लोहे पर जंग लगना किस प्रकार की अभिक्रिया है?
  2.  अम्ल एवं छार की अभिक्रिया से क्या बनता है?
  3. पारे की मिश्रातू क्या कहलाती है?
  4.  जब कोई तत्व प्रकृति में विभिन्न रूपों में पाया जाता है तो इस गुण को क्या कहते हैं?
  5.  आवर्त तालिका का निर्माण किसने किया?
  6.  किस हार्मोन की कमी से मधुमेह रोग होता है?
  7.  क्या होता है जब कोई परिपक्व स्पाइरोगाइरा तंतु काफी लंबा हो जाता है?
  8. एक इलेक्ट्रॉन पर कितना आवेश होता है?

उत्तर- 1. संक्षारण ,  2.लवण और जल, 3. अमलगम, 4.अपररूप,  5.मेंडलीफ,  6. इन्सुलिन,  7.विखण्डित होकर नवजातों को जन्म देता है, 8. 1.6×10^-19

प्रश्न 5. जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता है, तो विलयन का रंग क्यों बदल जाता है। 

अथवा 

वायु में जलाने से पूर्व मैग्नीशियम रिबन को साफ क्यों किया जाता है।

प्रश्न 6. सोनरस किसे कहते हैं ?

अथवा 

एनोड पंक किसे कहते हैं?

प्रश्न 7. न्यूलैंड का अष्टक नियम लिखिए। 

अथवा

संयोजकता की परिभाषा दीजिए ।

प्रश्न 8.  हमारे शरीर में पाचक एंजाइमों का क्या कार्य होता है ।

अथवा

जाइलम तथा फ्लोएम में पदार्थों की बहन में क्या अंतर होता है।

प्रश्न 9.  मां के शरीर में गर्भस्थ भ्रूण को पोषण किस प्रकार प्राप्त होता है। 

अथवा 

पुनरुदभवन से आप क्या समझते है?

प्रश्न 10.  समझा एवं समरूप अंगों से आप क्या समझते हैं? 

अथवा 

मेंडल की स्वतंत्र अपव्यूहन का नियम लिखिए।

प्रश्न 11. अवतल दर्पण की मुख्य फोकस दूरी की परिभाषा लिखिए।

अथवा

निरपेक्ष अपवर्तनांक से आप क्या समझते है?

प्रश्न 12.  विभवांतर किसे कहते हैं? इसका SI मात्रक लिखिए।

 अथवा 

विशिष्ट प्रतिरोध किसे कहते हैं? इसका मात्रक लिखिए। 

प्रश्न 13.  ओम का नियम लिखिए।

अथवा 

फ्यूज वायर किस प्रकार विद्युत उपकरणों को नष्ट होने से बचाता है ।

प्रश्न 14.  अम्लीय वर्षा किसे कहते हैं 

अथवा

खाद्य जाल किसे कहते हैं

प्रश्न 15.  ऊष्माक्षेपी एवं ऊष्माशोषी अभिक्रिया को उदाहरण सहित समझाइए ।

अथवा 

निम्न पर टिप्पणी लिखिए –

i. संक्षारण और ii.विकृत गन्धिता 

प्रश्न 16.  द्वारा सूर्य के प्रकाश के वर्ण विक्षेपण को चित्र सहित समझाइए। 

अथवा 

मानव नेत्र का नामांकित चित्र बनाइए।

 प्रश्न 17. चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं के गुणों को लिखिए। 

अथवा 

फ्लेमिंग के बाएं हाथ का नियम लिखिए ।

प्रश्न 18.  नाभिकीय ऊर्जा का क्या महत्व है ।

अथवा 

आदर्श ईंधन की विशेषताएं लिखिए। 

प्रश्न 19.  (a) पीतल एवं तांबे के बर्तनों में दही एवं खट्टे पदार्थों को क्यों नहीं रखना चाहिए ?

(b) आश्रित जल विद्युत का चालन क्यों नहीं करता जबकि वर्षा का जल करता है ?

अथवा 

निम्नलिखित के रासायनिक सूत्र लिखिए –

i. अमोनियम क्लोराइड 

ii. मैग्निशियम नाइट्रेट 

iii. कैल्शियम नाइट्रेट 

iv.विरंजक चूर्ण

v. जिप्सम 

प्रश्न 20.  साबुन की सफाई प्रक्रिया की क्रियाविधि समझाइए। 

अथवा

साबुन और अपमार्जक में अंतर स्पष्ट कीजिए ।

प्रश्न 21. ऑक्सी श्वसन तथा अनोक्सी श्वसन में अंतर स्पष्ट कीजिए। 

अथवा 

धमनी एवं शिरा में अंतर लिखिए। 

प्रश्न 22. अपवर्तन के नियम लिखिए ।

अथवा

कांच की सापेक्ष हीरे का अपवर्तनांक 1.6 है कांच का निरपेक्ष अपवर्तनांक 1.5 है तो हीरे का निरपेक्ष अपवर्तनांक ज्ञात कीजिए।

Keshav Khuariya
Keshav Khuariyahttp://examdeep.com
मेरा नाम Keshav है मैं पिछले 5 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं । मैं examdeep.com वेबसाइट पर Exam, Result, Imp Study material, Board exam preparation, Education से संबंधित Article लिखता हूं। लाखों छात्र हमारी वेबसाइट को पसंद करते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments