प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए अपने मित्र को बधाई देते हुए एक पत्र लिखिए

प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए अपने मित्र को बधाई देते हुए एक पत्र लिखिए

 

प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए अपने मित्र को बधाई देते हुए एक पत्र लिखिए

      49, गाँधी नगर,
       ग्वालियर
                                                     20.8.20……
प्रिय मित्र नगेन्द्र कुमार,
सप्रेम हार्दिक अभिनन्दन  ।
आज तुम्हारा पत्र प्राप्त हुआ। सौभाग्य से आज अमर उजाला’ में तुम्हारा परीक्षा परिणाम भी पढ़ा। जैसे ही तुम्हारा अनुक्रमांक प्रथम श्रेणी के कॉलम में देखा, मन प्रसन्नता से गद्गद् हो उठा। हर्षातिरेक में मैंने अपने भाई को गोद में उठा लिया और नाचने लगा।
तो सबसे पहले तुम्हें मेरी बहुत-बहुत बधाई। मैं परम पिता परमात्मा से सदैव यह प्रार्थना करता रहूँगा कि तुम जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता अर्जित करो और दिन दूनी रात चौगुनी उन्नति करते रहो। माताजी, पिताजी को सादर अभिवादन। छोटे बच्चों को स्नेह पत्रोत्तर शीघ्र देना।
                                                        तुम्हारा शुभेच्छु
                                                           रजनीकान्त

Note- हेलो दोस्तों अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

2.7/5 - (38 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here