Saturday, July 27, 2024
Home10th Sample PaperMP board 10th Social Science sample paper 2022 {कक्षा दसवीं सामाजिक विज्ञान...

MP board 10th Social Science sample paper 2022 {कक्षा दसवीं सामाजिक विज्ञान सैंपल पेपर}

MP board 10th Social Science sample paper 2022:- एमपी बोर्ड आज हम इस पोस्ट में क्लास 10th सामाजिक विज्ञान सैंपल पेपर 10th Social Science sample paper लेकर आए हैं यह क्लास 10th सामाजिक विज्ञान सैंपल पेपर आपके समाज विज्ञान पेपर की तैयारी को और भी मजबूत बनाएगा इस सैंपल पेपर को आप हल करके देखें और इस में दिए गए सभी क्वेश्चन बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए सभी क्वेश्चन हमको अच्छे से याद करें और इसके अलावा इस क्लास 10th सामाजिक विज्ञान सैंपल पेपर मैं ऑब्जेक्टिव टाइप के क्वेश्चन ओं का सलूशन भी आपको देखने को मिलेगा जिससे आप ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की भी तैयारी कर पाओगे।

MP board 10th Social Science sample paper 2022

सैंपल पेपर 2021-22

कक्षा – 10th

विषय – सामाजिक विज्ञान

समय- 03:00 घण्टा                                                            पूर्णांक-80

निर्देश :―

  1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं ।
  2. निर्देश अनुसार प्रश्नों के उत्तर हल करें ।
  3. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है। जिनके लिए 1 × 32 अंक निर्धारित हैं।
  4.  प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है शब्द सीमा 30 शब्द है ।
  5. प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है ।
  6. प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।

प्रश्न 1. सही विकल्प लिखिए-

  1.  ज्वारीय ऊर्जा निम्न में से किस प्रकार का संसाधन नहीं है।

(a) पुनः पूर्ति योग्य।    (b) मानवकृत 

(c) अजैव                 (d) अचक्रीय।  

  1.  सरदार सरोवर बांध किस नदी पर बनाया गया है-

(a) चंबल     (b) नर्मदा.    (c) बेतवा.     (d) गोदावरी

  1.  भारत में वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण कब किया गया-

(a) 1953 ई.   (b)1853 ई. 

(c) 1753 ई.   (d) 1653 ई.

  1. भारत छोड़ो आंदोलन कब शुरू हुआ –

 (a) जून 1942 ई.        (b) जुलाई 1942 ई. 

 (c) अगस्त 1942 ई.     (d) सितंबर 1942ई.

  1.  साइमन कमीशन भारत कब आया-

(a) 1925 ई.                (b) 1926 ई.  

 (c) 1927 ई.               (d) 1928 ई.

  1.  भारत में वयस्क मताधिकार की उम्र है-

(a) 18 वर्ष      (b) 21 वर्ष

 (c)  24 वर्ष    (d) 20 वर्ष 

उत्तर- 1. (a) पून: पूर्ति योग्य , 2.(b) नर्मदा  , 3. (a) 1953 , 4. (c) अगस्त 1942  , 5. (d) 1928 ई. , 6. (a) 18 वर्ष प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

  1. लोहा अयस्क…… प्रकार का संसाधन है।
  2.  कोयला उत्पादन में भारत का…… स्थान है।
  3.  संविधान की संघ सूची में…… विषय है।
  4.  बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान…… राज्य में स्थित है।
  5. …… संगठन मानव विकास रिपोर्ट प्रकाशित करता है।
  6.  गालिसियां में कुलीन वर्ग.…… भाषा बोलता था।
  7.  छपाई के लिए कंपोज करने वाला…… कहलाता है ।

उत्तर ― 1. अजैव, 2. पांचवा, 3. 61, 4. मध्यप्रदेश, 5. UNDP, 6. पोलिश, 7. कंपोजीटर ।

प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइये–

  1. काला हिरण          –       i. उन को छांटने वाला 
  2. सीमेंट उद्योग         –       ii. जहाज निर्माण 
  3. स्वर्णिम चतुर्भुज     –       iii.  संकटग्रस्त 
  4. स्टेपलर                –      iv.   सेवा
  5. द्वारकानाथ टैगोर     –      v. चूना पत्थर 
  6. तृतीयक क्षेत्र           –     vi.  महा. राजमार्ग 

उत्तर ― 1.-  iii, 2.-v,  3.- vi, 4.- i, 5.- ii, 6.- iv। 

प्रश्न 4. एक वाक्य में उत्तर लिखिए―

  1.  भारत का सर्वाधिक जूट उत्पादक राज्य कौन सा है?
  2.  जालेब्रान क्या था ?
  3. यूरोपीय संघ का मुख्यालय कहां है?
  4.  सिल्क मार्ग से क्या पता चलता है?
  5.  शपथ पत्र क्या होता है?
  6.  लोकतंत्र का सबसे अहम परिणाम क्या हुआ?
  7.  जिस राज्य का अपना कोई धर्म ना हो उसे कहते हैं?

उत्तर ― 1. पश्चिम बंगाल, 2. यह एक शुल्क संघ था जिसमें जर्मन राष्ट्र शामिल थे।, 3. ब्रुसेल्स, 4. पश्चिम को भेजे जाने वाले चीनी रेशम का बहुत महत्व है।, 5. लिखित रूप में श्वेच्छा से ली गई घोषणा।,6.लोकतंत्र में सभी फैसले आम सहमति से लिये जाते हैं।, 7. धर्म निरपेक्ष। 

प्रश्न 5. सत्य /असत्य लिखिए ―

  1. रोपण कृषि के द्वारा चाय कॉफी और रबड़ आदि का रोपण किया जाता है।
  2.  गुटेनबर्ग के पिता शिक्षक थे।
  3. अश्वेत आंदोलन 1986 में उभरा ।
  4. भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति इंदिरा गांधी थी?
  5.  काठमांडू नेपाल की राजधानी है।
  6.  हॉल मार्क आभूषण की गुणवत्ता को बनाए रखने वाला प्रमाण है।

उत्तर ― 1. सत्य, 2. असत्य, 3. असत्य, 4. असत्य, 5. सत्य, 6. सत्य  ।

प्रश्न 6. एजेंडा 21 क्या है?

अथवा

 चादर अपरदन किसे कहते हैं?

प्रश्न 7. जैव विविधता किसे कहते हैं?

 अथवा 

प्रोजेक्टर टाइगर सूचना क्या है?

प्रश्न 8.  कृषि किसे कहते हैं?

 अथवा 

भारत में गेहूं की खेती मुख्य रूप से किन राज्यों में की जाती है?

प्रश्न 9. फ्लाइंग शटल का क्या अर्थ है ?

अथवा

 गुमास्ता के दो कार्य लिखिए।

प्रश्न 10. पंचांग किसे कहते हैं?

 अथवा

फ़तवा से क्या आशय है?

प्रश्न 11.  सामाजिक अंतर कब सामाजिक विभाजन का रूप ले लेते हैं?

 अथवा 

लोकतंत्र की दो विशेषताएं लिखिए।

प्रश्न 12.  लोकतंत्र किस तरह उत्तरदाई सरकार का गठन करता है?

 अथवा

 लोकतंत्र के परिणामों का मूल्यांकन कैसे किया जा सकता है?

प्रश्न 13.  वस्तु विनिमय प्रणाली क्या थी?

 अथवा 

भारतीय रिजर्व बैंक के कोई दो कार्य लिखिए।

प्रश्न 14. श्रम कानूनों में लचीलापन कंपनियों की कैसे मदद करेगा ?

अथवा

 वैश्वीकरण से आप क्या समझते हैं?

प्रश्न 15. उपभोक्ताओं के शोषण के दो कारण लिखिए।

अथवा

 उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम 1986 के निर्माण की जरूरत क्यों पड़ी?

प्रश्न 16.  किसी राजनीतिक दल की क्या विशेषताएं होती हैं?

 अथवा 

राजनीतिक दलों के सामने क्या चुनौतियां हैं?

प्रश्न 17.  प्रथम विश्व युद्ध के समय भारत का औद्योगिक उत्पादन क्यों बड़ा ?

अथवा 

18वीं शताब्दी में इंग्लैंड में सूती कपड़ा उद्योग में वृद्धि किस कारण से हुई ?

प्रश्न 18. आधारभूत उद्योग क्या है? उदाहरण देकर समझाइए।

 अथवा 

स्वामित्व के आधार पर उद्योगों का वर्गीकरण कीजिए। 

प्रश्न 19. अवसादी चट्टानों में खनिजों का निर्माण किस प्रकार होता है?

 अथवा 

परंपरागत ऊर्जा तथा गैर परंपरागत ऊर्जा संसाधनों में अंतर लिखिए।

प्रश्न 20. भारत के लोग रोलेट एक्ट के विरोध में क्यों थे?

 अथवा

 प्रथम विश्व युद्ध में भारत ने राष्ट्रीय आंदोलन के विकास में किस प्रकार योगदान दिया?

प्रश्न 21.  लोकतंत्र एक बेहतर शासन व्यवस्था है समझाइए ।

अथवा 

लोकतंत्र के सामने क्या-क्या चुनौतियां हैं?

प्रश्न 22.  भारत के मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए- i. तारापुर , ii. जमशेदपुर, iii. डिगबोई,       iv. रानीगंज 

अथवा 

भारत के मानचित्र में निम्न को दर्शाइए –

i. बंगाल की खाड़ी , ii. अरब सागर,  iii. मुंबई, iv. कोलकाता

प्रश्न 23. उपभोक्ता के अधिकारों को समझाइए ।

अथवा

(i)  उपभोक्ता अपनी एकजुटता का प्रदर्शन कैसे कर सकते हैं?

(ii) भारत में उपभोक्ता आंदोलन की प्रगति की समीक्षा करें।

MP board 10th Social Science sample paper 2022 PDF Download

कक्षा दसवीं सामाजिक विज्ञान सैंपल पेपर पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।

10th Social Science sample paper PDF Download

Note- छात्रों आपको यह पोस्ट कैसी लगी हमें कमेंट में अवश्य बताएं और इससे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करो।

Keshav Khuariya
Keshav Khuariyahttp://examdeep.com
मेरा नाम Keshav है मैं पिछले 5 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं । मैं examdeep.com वेबसाइट पर Exam, Result, Imp Study material, Board exam preparation, Education से संबंधित Article लिखता हूं। लाखों छात्र हमारी वेबसाइट को पसंद करते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments