Class 11th Hindi varshik paper 2022, MP board 11th Hindi Paper 2022, Hindi question paper class 11, kaksha gyarahavin Hindi varshik paper 2022,
एमपी बोर्ड क्लास 11th हिंदी वार्षिक पेपर (11th Hindi varshik paper ) कैसा आएगा आज हम आपको बताने वाले हैं क्योंकि बहुत से विद्यार्थी क्लास इलेवेंथ हिंदी वार्षिक पेपर के संबंध में गूगल पर भी सर्च कर रहे होंगे और जानना चाहते होंगे कि आखिर क्लास हिंदी का इस बार पैटर्न क्या रहने वाला है जिससे आप हिंदी के पेपर में अच्छे नंबर लेकर आ सके और जिससे आपकी परसेंट में वृद्धि हो क्योंकि परसेंट बढ़ाने के लिए हिंदी में छात्रा अक्सर अच्छा स्कोर करके अपनी पर्सेंट में वृद्धि कर सकते हैं इसलिए आप सबसे पहले इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें जिसमें आपको क्लास 11th हिंदी का आदर्श प्रश्न पत्र देखने को मिलेगा जिससे आप क्लास इन हिंदी पेपर पेटर्न को समझ सकते हैं क्योंकि यह जो आदर्श प्रश्न पत्र है ब्लूप्रिंट और सिलेबस को ध्यान में रखते हुए पेपर पैटर्न के आधार पर बनाया गया है इसलिए ऑफिस में दिए गए प्रश्नों को भी याद करें साथ में आप क्लास 11th हिंदी पेपर का पैटर्न में समझ सकते हैं।

MP board 11th Hindi Paper 2022- कक्षा 11वीं हिंदी आदर्श पेपर 2022
आदर्श प्रश्न पत्र 2021-22
सेट – A
कक्षा – 11th
विषय – हिन्दी
समय- 03:00 घण्टा पूर्णांक-80
निर्देश :―
- सभी प्रश्न अनिवार्य हैं ।
- निर्देश अनुसार प्रश्नों के उत्तर हल करें ।
- प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है। जिनके लिए 1 × 32 अंक निर्धारित हैं।
- प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है शब्द सीमा 30 शब्द है ।
- प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है ।
- प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए –
- वे आंखें कविता का मूल स्वर है-
(अ) छायावाद (ब) प्रगतिवाद (स) प्रयोगवादी (द) हालावादी
- मास्टर त्रिलोक सिंह ने धन राम को कितने का पहाड़ा कर करने को कहा था-
(अ) 12 (ब) 13 (स) 14 (द) 19
3. हिंदी में नाटक सम्राट कहा जाता है।
(अ) प्रेमचंद (ब) बालकृष्ण भट्ट (स) जयशंकर प्रसाद (द) भारतेंदु हरिश्चंद्र
4. भरत मुनि द्वारा रचित ग्रंथ का नाम है –
(अ) नाट्य शास्त्र (ब) साहित्य शास्त्र (स) संगीत शास्त्र (द) कला शास्त्र
5. हिंदी का प्रथम साप्ताहिक पत्र था-
(अ) बंगाल गजट (ब) उदंत मार्तंड (स) सरस्वती (द) कर्मवीर
6. दोहे में कुल कितनी मात्राएं होती हैं –
(अ) 24 (ब) 26 (स) 27 (द) 31
उत्तर- 1. ब. प्रगतिवाद, 2. ब. 13, 3. स. जयशंकर प्रसाद, 4.अ. नाट्यशास्त्र, 5. ब. उदंड मार्तंड, 6. अ. 24
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
- मीरा के गुरु……….. थे ।
- सतपुड़ा के घने जंगल …………. की कविता है ।
- जामुन के पेड़ के नीचे दबा व्यक्ति………….. था।
- स्वीति में बारिश एक ……………. है।
- FM से तात्पर्य ………….. हैं।
- डायरी नितांत ………….. रचना है।
- रस के अंग ……….होते हैं ।
उत्तर- 1. रैदास, 2. भवानी प्रसाद मिश्र, 3. शायर, 4. यात्रा वृतांत, 5. फ्री मोडयूलेशन, 6. अतरंग, 7. चार
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए-
- कबीर – अ. नौरंगी बीमार है
- सुमित्रानंदन पंत – ब. मेहार गई
- शेखर जोशी – स. 8 अप्रैल 1924
- मन्नू भंडारी – द. जो ज्ञात नहीं है
- कुमार गंधर्व – इ. युगवाणी
- अज्ञात – फ़. सधुक्कड़ी
उत्तर- 1.- फ़, 2. – इ, 3. – अ, 4. – ब, 5. – स, 6. – द
प्रश्न 4 एक शब्द में या एक वाक्य में उत्तर लिखिए-
- लता जी की लोकप्रियता का मुख्य मर्म क्या है?
- सबसे प्राचीन चित्रों के नमूने कहां मिलते हैं?
- बीट से क्या आशय है ?
- शब्द की प्रथम शक्ति किसे कहा जाता है?
- तत्सम शब्द की परिभाषा लिखिए।
- राष्ट्रभाषा से क्या तात्पर्य है ?
- ‘अंधे की लाठी’ मुहावरे का अर्थ लिखिए।
उत्तर- 1. गायन, 2. शैल चित्र, 3. संवाददाता के कार्यक्षेत्र को बीट कहते हैं।, 4. अभिधा, 5. संस्कृत के वे शब्द जो यथावत हिंदी में प्रयोग कर लिए जाते हैं तत्सम शब्द कहलाते हैं। , 6. सर्वमान्य भाषा में जो उस राष्ट्र की संस्कृति का बोध कराती है राष्ट्रभाषा कहलाती है । , 7. बुढ़ापे का सहारा
प्रश्न 5. सत्य असत्य लिखिए-
- किसान की गाय का नाम उजरी था।
- प्रकृति से और लगाव भारतीय कलाओं की विशेषता है।
- संचार शब्द की उत्पत्ति चार धातुओं से हुई है।
- मुख है या चंद्र है मैं संदेह अलंकार है ।
- अनुभाव के अंतर्गत आशय की चेष्टा आती है ।
- विशेषण के मुख्य था छह प्रकार होते हैं।
उत्तर- 1. सत्य, 2. सत्य, 3. असत्य, 4. सत्य, 5.सत्य, 6.असत्य
प्रश्न 6. कबीर ने संसार को पागल क्यों कहा है?
अथवा
किसान के बैलों की जोड़ी की कुर्की किसने और क्यों करवा दी?
प्रश्न 7. छायावाद की दो कवि तथा उनकी एक एक रचना का नाम लिखिए।
अथवा
द्विवेदी युगीन दो कवियों तथा उनकी रचनाओं के नाम लिखिए।
प्रश्न 8. नाटक और एकांकी में अंतर लिखिए।
अथवा
जीवनी तथा आत्मकथा में अंतर लिखिए।
प्रश्न 9. रेखाचित्र संस्मरण में अंतर लिखिए।
अथवा
मियां नसीरुद्दीन को नामबाइयों का मसीहा क्यों कहा गया है?
प्रश्न 10. लता मंगेशकर के गायन की दो विशेषताएं लिखिये।
अथवा
गुप्त काल को कला का स्वर्ण काल क्यों कहा गया हैं?
प्रश्न 11. अंतरवैयक्तिक संचार से क्या आशय है?
अथवा
शब्दकोश अथवा संदर्भ ग्रंथ में क्या अंतर है?
प्रश्न 12. अनुभाव किसे कहते हैं?
अथवा
रस के अंग लिखिए।
प्रश्न 13. मानवीकरण अलंकार को उदाहरण सहित समझाइए।
अथवा
संदेह व भ्रांतिमान अलंकार में अंतर स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 14. क्षेत्रीय शब्द से आप क्या समझते हैं?
अथवा
क्रियाविशेषण के प्रकारों के नाम लिखिए।
प्रश्न 15. लोकोक्ति तथा मुहावरे में अंतर लिखिए।
अथवा
राजभाषा और राष्ट्रभाषा में अंतर लिखिए ।
प्रश्न 16. मीरा अथवा सुमित्रानंदन पंत का साहित्य परिचय निम्न बिंदुओं के आधार पर दीजिए-
(i) दो रचनाएं
(ii) भाव पक्ष कला पक्ष
(iii) साहित्य में स्थान
प्रश्न 17. प्रेमचंद अथवा मन्नू भंडारी का साहित्यिक परिचय निम्न बिंदुओं के आधार पर लिखिए-
(i) दो रचनाएं
(ii) भाषा शैली
(iii) साहित्य में स्थान
प्रश्न 18. “मन के हारे हार है मन के जीते जीत” का भाव पल्लवन कीजिए।
अथवा
दिए गए अनुच्छेद का सार लिखिए-
“राजनीतिक दांवपेच के इस युग में चुनाव को व्यवसाय बना दिया गया है। चुनाव के समय मतदाताओं को ठगने और उन्हें अपने माया जाल में फंसाने के लिए रंग बिरंगे वादे किए जाते हैं। बेरोजगारी हटाना ,गरीबी मिटाना, सडक बनाना, स्कूल खुलवाना, नौकरी दिलवाने आदि के वादे चुनाव के समय की जाती हैं।”
प्रश्न 19. निम्न गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
दुनिया में संघर्ष और सहयोग दोनों तत्व पाए जाते हैं, लेकिन जहां मानवता आई वहां मनुष्य संघर्ष को कम करने की कोशिश करता है और सहयोग तथा परस्पर उपकारिता को बढ़ाता जाता है इसी में मनुष्य की मनुष्यता चरितार्थ होती है और दुनिया प्रगति करती है तत्व ग्य कहते हैं कि दुनिया में हिंसा और अहिंसा दोनों ही हैं इसमें हिंसा का पाठ जैसे हो सके उत्तरोत्तर कम करते जाना अहिंसा को बढ़ाते जाना यही है उन्नत जीवन की साधना ऐसे उन्नत जीवन को आध्यात्मिक जीवन कहते हैं, क्योंकि उसमें आत्मा शक्ति का परिचय और आंनद बढ़ता जाता है प्रेम, सेवा, स्वार्थ, त्याग आदि सद्गुणों का विकास आत्म परिचय के बिना नहीं हो सकता जो लोग की आत्मा को पहचानते हैं वही दूसरों से निस्वार्थ प्रेम कर सकते हैं।
प्रश्न :–
- उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक है-
अ. आध्यात्मिक जीवन
ब. संघर्ष और सहयोग
स. मानवता
द. आत्मशक्ति
- लेखक के अनुसार आत्मा परिचय के बिना किन गुणों का विकास नहीं हो सकता?
अ. स्वार्थ, सेवा और भक्ति का ब. प्रेम भक्ति और स्वार्थ त्याग का
स. श्रद्धा भक्ति और सेवा का
द. प्रेम सेवा और स्वार्थ त्याग का
- लेखक के अनुसार उन्नत जीवन की साधना है-
अ. हिंसा के तत्वों का कम होना तथा अहिंसा के तत्वों का बढ़ना
ब. हिंसा के तत्वों का बढ़ना और अहिंसा का घटते जाना
स. हिंसा और अहिंसा का समान रूप से घटते जाना
द. हिंसा और अहिंसा का समान रूप से बढ़ते जाना
अथवा
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
संकटों से वीर घबराते नहीं,
आपदाएं देख छुप जाते नहीं ।
लग गई जिस काम में पूरा किया
काम करके व्यर्थ पछताते नही ।
हो सरल या कठिन हो रास्ता,
कर्म वीरों को न इस से वास्ता ।
प्रश्न :―
- उपयुक्त पद्यांश का शीर्षक दीजिए ।
- उपर्युक्त पद्यांश का भाव स्पष्ट कीजिए।
- संकटों में कौन नहीं घबराते हैं?
प्रश्न 20. निम्नलिखित पद्यांश का संदर्भ प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए
पग घुंघरू बांध मीरा नाची
मैं तो मेरे नारायण सूं, आपही हो गई सांची
लोग कहे मीरा भई बावरी, न्यात कहे कुल नासी
विष का प्याला राणा भेज्या, पीवत मेरा हांसी
मीरा के प्रभु गिरिधर नागर सहज मिले अविनासी।
अथवा
मैं मजे में हूं सही है ,
घर नहीं हूं बस यही है,
किंतु यह बस बड़ा बस है,
इसी बस में सब विरस है।
प्रश्न 21. निम्नलिखित गद्यांश का संदर्भ प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए-
” दुनिया सोती थी पर दुनिया की जीभ जागती थी सवेरे देखिए तो बालक वृद्ध सबके मुंह से यही बात सुनाई देती थी जिसे देखिए, वही पंडित जी के इस व्यवहार पर टीका टिप्पणी कर रहा था, निंदा की बौछार हो रही थी, मानो संसार से पापी का पाप कट गया हो।”
अथवा
मियां नसीरुद्दीन हमारी ओर कुछ ऐसे देखा किए कि उन्हें हमसे जवाब पाना हो फिर बड़े ही मंजे अंदाज में कहा कहने का मतलब साहिब यही है कि तालीम की- ” तालीम भी बड़ी चीज होती है।”
प्रश्न 22. आपकी कक्षा 10 की अंकसूची खो गई है अंकसूची की द्वितीय प्रति प्राप्त करने के लिए सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल को एक आवेदन पत्र लिखिए।
अथवा
क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाचार पत्र में आपके मित्र की काव्य रचना प्रकाशित हुई है, काव्य रचना पर अपने विचार रखते हुए अपने मित्र को बधाई पत्र लिखें।
प्रश्न 23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में निबंध लिखिए।
- आधुनिक जनसंचार माध्यम और हम
- ऑनलाइन शिक्षण पद्धति विद्यार्थी जीवन और उसमें अनुशासन का महत्व
- कोविड-19 का हमारी सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था पर प्रभाव
- आधुनिक जीवन में कंप्यूटर और मोबाइल का महत्व
Note:- छात्रों इस आदर्श प्रश्न पत्र में दिए गए सभी प्रश्न इंपोर्टेंट है लेकिन सिर्फ आप इसी पर निर्भर नारायण अपनी तरफ से पूरी तैयारी करके पेपर देने जाएं यह आदर्श प्रश्न पेपर पेटर्न को समझाने के लिए तैयार किया गया है।