Saturday, July 27, 2024
HomeUP Board ExamUp board 10th hindi paper 2022- कक्षा दसवीं हिंदी वार्षिक पूरा पेपर ऐसा...

Up board 10th hindi paper 2022- कक्षा दसवीं हिंदी वार्षिक पूरा पेपर ऐसा आएगा

Class 10th hindi varshik paper 2022 UP Board- जैसा कि आप सभी को पता है कि यूपी बोर्ड ने 10th और 12th क्लास का टाइम टेबल जारी कर दिया है, आने वाली 24 तारीख से आपकी वार्षिक परीक्षा प्रारम्भ होने वाली हैं। और आपका पहला पेपर हिन्दी का है वैसे तो हिन्दी हमारी मात्र भाषा होने के कारण बहुत सरल लगती है और आसानी से याद हो जाती है परन्तु कक्षा दसवीं हिंदी पेपर में अच्छे अंक पाने के लिए आवश्यक है

Up board 10th hindi paper 2022- कक्षा दसवीं हिंदी वार्षिक पूरा पेपर ऐसा आएगा
Up board 10th hindi paper 2022- कक्षा दसवीं हिंदी वार्षिक पूरा पेपर ऐसा आएगा

कि आपको परीक्षा का पैटर्न मालूम हो इससे आप अपने हिंदी पेपर की तैयारी ज्यादा बेहतर बना सकते हैं। और अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। इससे आपको पता चलता है कि आपको कौनसा टॉपिक कितना पढ़ना है। यदि आप परीक्षा पैटर्न जानने के लिए सर्च कर रहे हैं तो अभी आप बिल्कुल सही जगह पर है। यहाँ हम आपको class 10th के हिन्दी विषय का पूरा परीक्षा पैटर्न बताने वाले हैं। जिसे पढ़ने के बाद आपको तैयारी करने में बहुत आसानी होगी।

Up board 10th hindi varshik paper 2022 – कक्षा दसवीं हिंदी वार्षिक पेपर 2022

लोक शिक्षण संचालक द्वारा कक्षा दसवीं और बारहवीं का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है जिसके अनुसार आप का प्रथम पेपर 24 मार्च 2022 को हिंदी विषय का होगा आपकी परीक्षा का समय प्रातः 8:00 बजे से 11:15 बजे तक होगा इसमें 15 मिनट का एक्स्ट्रा समय विद्यार्थीओ को पेपर को अच्छी तरह से पढ़ने और समझने के लिए दिया जाता है।

Note:- अगर समय के अनुसार कुछ बदलाव होता है तो आपको अपडेट कर दिया जाएगा आप चेक करते रहें और up board की ऑफिशियल वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर जाकर टाइम टेबल अवश्य देखें।

UP Board क्लास 10th हिन्दी का पेपर कैसा आयगा 2022 पैटर्न 

किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए उसके परीक्षा पैटर्न की जानकारी होना आवश्यक होता है इसलिये हम आपको नीचे हिन्दी के परीक्षा पैटर्न के बारे में बताने वाले हैं।

Up board में हिन्दी के परीक्षा पत्र में दो खण्ड होते हैं खण्ड अ और खण्ड ब दोनों खण्डों को मिलाकर कुल 70 अंक का पेपर आयगा। पहले पेपर 100 अंक का आता था परन्तु इस बार यह बदलाब कोविड-19 महामारी के कारण किया गया है। क्योंकि लॉकडाउन के कारण बच्चों को तैयारी का पर्याप्त समय नहीं मिल पाया है इसलिए उनकी सुविधा को देखते हुए यह परिवर्तन किया गया है।

70 अंको के इस पेपर में कुल 12 प्रश्न आपसे पूछे जायंगे।

इसमें प्रश्न 1 में एक अंक के पांच बहुविकल्पीय प्रश्न आते हैं। प्रश्न नम्बर दो में आपसे तीन प्रश्न पूछे जाते हैं पहले दो प्रश्न 2 अंक के तथा तीसरा प्रश्न 1 अंक का आता है।

तीसरे प्रश्न में 6 अंक का एक अपठित गद्यांश दिया जाता है अंदर 2अंक के तीन प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके अथवा में आपको एक गद्यांश और दिया जाता है।आपको दोनो में से किसी एक को हल करना होता है।

प्रश्न संख्या 4 मे आपको दो पद्यांश दिए जाते हैं जिनमें से आपको किसी एक को हल करना होता है। इसमें आपको पद्यांश की सन्दर्भ सहित व्याख्या करना होता है तथा काव्य सौन्दर्य लिखना होता है।यह प्रश्न पूरे 6 अंक का होता है। जिसमें आपको सन्दर्भ का 1अंक , व्याख्या के चार 4अंक तथा काव्य सौन्दर्य का एक अंक दिया जाता है।

प्रश्न संख्या 5 में आपको दो प्रश्न क और ख़ दिए जाते हैं। क और ख दोनों प्रश्न हल करना होता है। क में आपको तीन लेखकों के नाम दिए जाते हैं जिसमे से आपको किसी एक लेखक का जीवन परिचय तथा उनकी एक रचना का नाम लिखना होता है। इसके आपको 2+1 अंक दिया जाता है। ख में आपको तीन कवियों के नाम दिए जाते हैं जिसमें से किसी एक का जीवन परिचय तथा उनकी एक रचना का नाम लिखना होता है।इसके आपको 2+1 अंक दिए जाते हैं।

प्रश्न संख्या 6 में आपको संस्कृत का एक गद्यांश तथा 1 लोग दिया जाता है जिसमें से आपको केवल एक काही संदर्भ सहित हिंदी में अनुवाद करना है इसके आपको 1+3= 4 अंक प्राप्त होगे।

प्रश्न संख्या साथ में आपको का और खा दो प्रश्न दिए जाएंगे प्रश्न क में आपको अपनी पाठ्य पुस्तक का कोई एक श्लोक लिखना है जो प्रश्न पत्र में ना आया हो । इसके आपको 2 अंक दिए जायगे।

प्रश्न खाने आपको संस्कृत की पांच प्रश्न दिए जाएंगे जिनमें से आपको केवल 2 प्रश्नों के सही उत्तर देने होंगे इसकी भी आपको 2 अंक प्राप्त होंगे।

प्रश्न संख्या 8 में आपको हिंदी व्याकरण से संबंधित तीन प्रश्न पूछे जाएंगे इसमें रस अलंकार तथा छंद संबंधी प्रश्न होंगे।प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित किए गए हैं।अर्थात प्रश्न संख्या 8 से आपको 6 अंको की प्राप्ति होगी।

प्रश्न संख्या 9 में आप से व्याकरण संबंधी पांच प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमे उपसर्ग, प्रत्यय , समास विग्रह, तथा तत्सम तद्भव संबंधी प्रश्न होंगे। इसमें उपसर्ग के लिए 3 अंक निर्धारित है तथा बाकी की 4 प्रश्नों के लिए 2-2 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न संख्या 10 में आपसे संस्कृत व्याकरण संबंधी 4 प्रश्न पूछे जाएंगे चारों प्रश्नों के लिए दो-दो अंक निर्धारित हैं इसमें आपसे संधि विच्छेद विभक्ति तथा वचन, लकार व पुरुष तथा वर्तनी शुद्ध करने संबंधी प्रश्न होंगे।

प्रश्न संख्या 11 में आपको 4 वैकल्पिक विषय दिए जाएंगे जिनमें से किसी एक विषय पर आपको निबंध लेखन करना है। इसके लिए 6 अंक निर्धारित किए गए।

प्रश्न संख्या 12 में आपसे खंडकाव्य पर आधारित है नो प्रश्न पूछे जाएंगे जिनमें से केवल एक का ही उत्तर आपको देना है इसके लिए 3 अंक निर्धारित है।

Up board 10th hindi varshik paper 2022 की तैयारी कैसे करें

बच्चों आप अपनी अच्छी तैयारी के लिए मॉडल पेपर की मदद ले सकती है यूपी बोर्ड में छात्रों की सुविधा के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिए जिनकी मदद से आप अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं जो टॉपिक पेपर में पूछे जाने हैं आप उन्हें अच्छी तरह से तैयार कर लीजिए साथ ही यदि आपको कोई टॉपिक समझ नहीं आता है तो उसे अपने शिक्षक के द्वारा अच्छी तरह से समझ लीजिए इससे आपको पेपर हल करने में आसानी होगी।

Note:–आपको हमारी यह पोस्ट केसी लगी हमे जरूर बताएं और इसे अपने दोस्तों से भी शे

Keshav Khuariya
Keshav Khuariyahttp://examdeep.com
मेरा नाम Keshav है मैं पिछले 5 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं । मैं examdeep.com वेबसाइट पर Exam, Result, Imp Study material, Board exam preparation, Education से संबंधित Article लिखता हूं। लाखों छात्र हमारी वेबसाइट को पसंद करते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments