Class 9th Hindi question paper 2022: एमपी बोर्ड में पढ़ने वाले क्लास 9thके छात्रों के लिए यह पोस्ट बहुत ज्यादा Important होने वाली क्योंकि जैसा कि आप सभी जानते हैं लोक शिक्षण संचालनालय जारी किए गए क्लास नाइंथ टाइम टेबल के अनुसार क्लास नाइंथ हिंदी वार्षिक पेपर 24 मार्च को होने वाला है तो ऐसे में बहुत से छात्र हिंदी पेपर के संबंध में गूगल पर सर्च कर रहे होंगे किस प्रकार से पेपर आएगा तो छात्रों हम आपके लिए इस पोस्ट में कुछ very Most Important objective question और लॉन्ग और शार्ट आंसर वाले सभी प्रकार के क्वेश्चन बताने वाले हैं यह क्वेश्चन आप जरूर याद कर लेना तो वह कौन-कौन से प्रश्न है चलिए देख लेते हैं

MP Board कक्षा 9वी हिंदी पेपर के लिए यह प्रश्न रट लो
प्रश्न 6. कवि ने सच्चे प्रेम की क्या कसौटी बताई है?
अथवा
कोयल की कूक सुनकर कवि की क्या प्रतिक्रिया थी?
प्रश्न 7. भक्ति काल को स्वर्ण युग क्यों कहते हैं?
अथवा
लता ने बादल रूपी मेहमान को किस तरह देखा?
प्रश्न 8. सुमित्रानंदन पंत के भाव सौंदर्य की दो विशेषताएं लिखिए ।
अथवा
किस शासन की तुलना नम के प्रभाव से की गई है?
प्रश्न 9. मुक्तक काव्य की परिभाषा लिखिए।
अथवा
अलंकार की परिभाषा लिखिए ।
प्रश्न 10. वीर रस की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए ।
अथवा
यमक अलंकार की परिभाषा लिखिए।
प्रश्न 11. गया ने बैलों को शरारत की क्या सजा दी?
अथवा
मैना की अंतिम इच्छा क्या थी?
प्रश्न 12. लेखक ने फटे जूते होने का क्या अनुमान लगाया?
अथवा
प्रेमचंद की विडंबना क्या थी?
प्रश्न 13. कहानी एवं उपन्यास में दो अंतर लिखिए।
अथवा
एकांकी और नाटक में अंतर लिखिए।
प्रश्न 14. ‘रीड की हड्डी’ एकांकी का क्या उद्देश्य है?
अथवा
लेखिका अपनी नानी के व्यक्तित्व से क्यों प्रभावित थी?
प्रश्न 15. विज्ञापन लेखन की दो विशेषताएं लिखिए ।
अथवा
निपात शब्द से आप क्या समझते हैं?
प्रश्न 16. महाकाव्य और खंडकाव्य में अंतर लिखिए।
अथवा
संचारी भाव व स्थाई भाव में अंतर लिखिए।
प्रश्न 17. आंचलिक शब्दों से क्या अभिप्राय है? उदाहरण सहित समझाइए।
अथवा
रचना के आधार पर वाक्य के भेद समझाइए।
प्रश्न 18. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
“एकल परिवार के चलन से मित्रता का महत्व और बड़ा है ।संयुक्त परिवारों के अभाव में विपरीत परिस्थितियों मित्रता की मांग करती है क्योंकि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है तथा उसके विकास में मित्रता के अहम भूमिका रहती है। परिचित तो बहुत होती है पर मित्र बहुत कम हो पाती है क्योंकि मैत्री एक ऐसा भाव है जिसमें प्रेम के साथ समर्पण और त्याग की भावना मुख्य होती है। मैत्री में सबसे आवश्यक है एक दूसरे के प्रति विश्वास।
प्रश्न :―
i. उपायुक्त गद्यांश का शीर्षक लिखिए।
ii. मित्रता का महत्व अब क्यों बढ़ गया है ?
iii. प्रस्तुत गद्यांश का सारांश लिखिए।
अथवा
निम्नलिखित अपठित काव्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
पर्वतों को काटकर सड़के बना देते हैं वे।
सैकड़ों मरुभूमियों में नदियां बहा देती है वे।।
गर्भ में जल राशि के बेडा चला देते हैं वे।
जंगल में भी महा मंगल रचा देते हैं वे।।
भेद नव-तल का उन्होंने बहुत बतला दिया ।
है उन्होंने ही तार की निकाली सारी क्रिया है।।
प्रश्न :―
i. उपयुक्त काव्यांश का शीर्षक लिखिए।
ii. पर्वतों को काटकर सड़कें बनाने की कला कौन जानता है ?
iii. उपर्युक्त काव्यांश का भावार्थ लिखिए।
प्रश्न 19. जल संरक्षण पर अनुच्छेद लिखिए।
अथवा
पिताजी से वार्षिक परीक्षा की तैयारी पर संवाद लिखिए।
प्रश्न 20. निम्नलिखित काव्यांश की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए-
ऊंचे कुल का जनमिया, जे करनी ऊँच न होई।
सुबरन कलस सुरा भरा, साधु निंदा सोई ।।
अथवा
पेड़ झुक झांकने लगे गरदन उचकाएँ
आंधी चली, धूल भागी घाघरा उठाए
बाँकी चितवन उठा, नदी ठिठकी घूंघट सरके
मेघ आए बड़े बन-ठन के सँवर के।
प्रश्न 21. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए-
अंततः इस संस्कृति के फैलाब का परिणाम क्या होगा। यह चिंता का विषय है। हमारे सीमित संसाधनों का घोर अपव्यय हो रहा है। जीवन की गुणवत्ता आलू के चिप्स से नहीं सुधरती। न बहुविज्ञप्तिक शीतल पेयों से।
अथवा
लंदन के मंत्रिमंडल का यह मत है कि नाना का स्मृति चिन्ह तक मिटा दिया जाए। इसलिए वहां की आज्ञा के बिना कुछ नहीं हो सकता। उस क्षण क्रूर जनरल अउटरम की आज्ञा से नाना साहिब के सुविशालतम राज मंदिर पर तोप के गोले बरसने लगे। घंटे भर में वह महल मिट्टी में मिला दिया गया।
प्रश्न 22. मित्र के जन्मदिवस जन्मदिन पर उसे बधाई पत्र लिखिए ।
अथवा
अपने प्राचार्य महोदय को शुल्क मुक्ति हेतु प्रार्थना पत्र लिखिए।
प्रश्न 23. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर 120 शब्दों में निबंध लिखिए-
- विज्ञान के चमत्कार
- साहित्य और समाज
- जल ही जीवन है
- कोविड-19