MP board 9th Hindi varshik Paper 2022:- कक्षा नवी हिंदी वार्षिक पेपर कैसा आएगा और कौन-कौन से प्रश्न आपको अच्छे से याद करने चाहिए और आपको हिंदी वार्षिक पेपर के लिए क्या क्या पढ़ना जरूरी है तो यह सभी जानकारी क्लास नाइंथ के सभी छात्रों को इस पोस्ट के माध्यम से देने वाले हैं छात्रों अगर आप भी क्लास नाइंथ के स्टूडेंट है और शत्रु 2021-22 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो यह पोस्ट हिंदी वार्षिक पेपर के पूरे पेपर के पैटर्न को समझने के लिए जरूर पढ़ें

MP board 9th Hindi varshik Paper 2022 – कक्षा 9 हिंदी वार्षिक पेपर 2022
छात्रों जैसा कि आप सभी जानते हैं मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी किए गए क्लास 9th टाइम टेबल के अनुसार क्लास 9th हिंदी वार्षिक पेपर 24 मार्च को होने वाला है आपको पूरे पेपर की तैयारी कहां से और कैसे करना है और पूरे पेपर का पैटर्न आपको इस पोस्ट में मिलने वाला है तो चलिए शुरू करते हैं।
MP board 9th Hindi question Paper 2022 – कक्षा 9 हिंदी वार्षिक पेपर ऐसा आएगा
कक्षा – 9वीं
विषय – हिन्दी
समय- 03:00 घण्टा पूर्णांक-80
निर्देश :―
- सभी प्रश्न अनिवार्य हैं ।
- निर्देश अनुसार प्रश्नों के उत्तर हल करें ।
- प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है। जिनके लिए 1 × 32 अंक निर्धारित हैं।
- प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है शब्द सीमा 30 शब्द है ।
- प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है ।
- प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।
प्रश्न 1.सही विकल्प चुनकर लिखिए-
- प्रेम मार्गी शाखा के प्रतिनिधि कवि हैं-
(अ) कबीर (ब) तुलसीदास (स) जायसी (द) सूरदास
- काव्य के भेद माने गए हैं –
(अ) दो (ब) तीन (स) पाँच (द) चार
- एकांकी में अंक होता है-
(अ) 1 (ब) 5 (स) 3 (द) इनमें से कोई नहीं
- वर्णों के सार्थक योग को कहते हैं –
(अ) वर्ण (ब) शब्द (स) प्रत्यय (द) निपात
- चोर किसके कमरे में घुस गया था-
(अ) लेखिका (ब) लेखिका की दादी
(स) लेखिका की मां (द) किसी के नहीं
- लेखक ने कला का प्रशिक्षण प्राप्त किया –
(अ) नरोत्तम प्रसाद (ब) उकील बंधुओं से
(स) हकीम कुरेशी (द) किसी से नहीं
उत्तर ―1.(स) जायसी, 2. (अ) दो, 3. (अ) 1, 4. (ब) शब्द, 5.(ब) लेखिका की दादी, 6. (ब) उकील बंधुओं से ।
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
- कवि ने लता का मानवीकरण……….. के रूप में किया है।
- रामचरितमानस………… है ।
- रस के प्रकार……… हैं।
- जूता सदैव ही टोपी से …………रहता है।
- कुत्ता अपने मालिक से………… करता है ।
- जो अधिक बोलता है उसे…….….. कहते हैं।
- कमाई में………… प्रत्यय है।
उत्तर – 1. नवविवाहित, 2.महाकाव्य, 3.10, 4. कीमती, 5.निस्वार्थ प्रेम, 6. वाचाल, 7. आई।
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए-
- कबीर दास – (अ) कामायनी
- सुमित्रानंदन पंत – (ब) संवाद शैली, रिपोर्ताज
- महाकाव्य – (स) साखी
- चपला देवी – (द) नीरजा, निहार
- महादेवी वर्मा – (ई) रात्रि,सुबह,उषा
- शमशेर बहादुर सिंह – (फ़) विणा, पल्लव
उत्तर – 1.- (स), 2. – (फ़), 3. – (अ) , 4. – (ब), 5. – (द), 6. – (ई)
प्रश्न 4. एक शब्द में या एक वाक्य में उत्तर लिखिए –
- नई कविता की कोई एक विशेषता लिखिए।
- श्रृंगार रस का स्थाई भाव लिखिए।
- हिंदी साहित्य के उपन्यास सम्राट कौन है?
- रिपोर्ताज किसे कहते हैं?
- रचना के आधार पर वाक्य कितने प्रकार के होते हैं?
- वृद्ध कपड़े में क्या छुपा लेती है?
- माटी वाली माटी कहां से लाती थी?
उत्तर ―1. रति, 2. मुंशी प्रेमचंद, 3.रिपोर्ट के रूप में घटनाओं का विवरण रिपोतार्ज कहलाता है। 4.3, 5. एक रोटी, 6.माटी खाना ।
प्रश्न 5. सत्य/असत्य लिखिये-
- सूरसागर भक्ति काल की रचना है।
- ईश्वर काबा, कैलाश में नहीं मिल सकता है।
- रस युक्त वाक्य ही काव्य है, कथन आचार्य विश्वनाथ का है।
- कविता के शाब्दिक अनुशासन को छंद कहते हैं।
- छक्के छुड़ाना मुहावरे का अर्थ है क्रिकेट खेलना है।
- उत्थान का विलोम उन्नति है।
उत्तर ―1. सत्य, 2. असत्य, 3. सत्य, 4. सत्य, 5. असत्य, 6. असत्य
Note:- इस दिए गए क्लास 9 हिंदी सैंपल पेपर के माध्यम से आप आने वाले क्लास 9 हिंदी पेपर के पैटर्न को समझ सकते हैं क्योंकि यह सैंपल पेपर ब्लूप्रिंट और सिलेबस को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है जिससे छात्रों को पेपर के पैटर्न को समझने में मदद मिलेगी और तैयारी करने में आसानी होगी